कैथल | हरियाणा में सड़क नेटवर्क का बुनियादी ढांचा मजबूत करने की दिशा में सूबे की नायब सैनी सरकार निरंतर प्रयासरत हैं. शहर हो या फिर ग्रामीण इलाकों की सड़कें, सभी को बेहतर बनाने के लिए तेज गति से काम चल रहा है, ताकि आमजन की सुविधाओं में इजाफा हो सकें. इसी कड़ी में कैथल जिले (Kaithal District) के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है.
5 नई सड़कों का तोहफा
प्रदेश सरकार ने कैथल जिले की कलायत विधानसभा क्षेत्र को 5 नई सड़कों का तोहफा मिला है. पूरे राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने वीरवार को हल्के की पांच सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इनमें कलायत लिंक (रेलवे रोड), कलायत- कुराड़ वाया खेड़ी लांबा, बात्ता से बाह्मणीवाला, बाह्मणीवाला से दीवाल और गांव शिमला लिंक मार्ग शामिल हैं.
शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर कमलेश ढांडा ने कहा कि लंबे समय से हल्के की टूटी सड़कों के निर्माण की मांग उठाई जा रही है. इनमें से 5 सड़कों के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने 6.18 करोड़ रुपए की बजट राशि मंजूर की हैं. मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस योजना को अनुमोदित करते हुए क्षेत्रवासियों को सड़कें सौंपने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से आधा दर्जन से ज्यादा गांवों के लोगों का सफर आसान व सुरक्षित बनेगा.
हल्के में जारी रहेंगे विकास कार्य
वर्तमान में कलायत विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक विकास सहारण पर निशाना साधते हुए कमलेश ढांडा ने कहा कि वे विकास कार्यों में रूचि नहीं लेते हैं. उन्होंने कहा कि भले ही जनता ने मुझे विधायक नही चुना, लेकिन हल्के में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे. सीएम नायब सैनी हरियाणा एक- हरियाणवी एक की भावना से काम रहे हैं और सूबे में निरंतर बुनियादी सुविधाओं का ढांचा मजबूत कर रहे हैं.
