कैथल में स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी, रोडवेज ने ग्रामीण रूटों सहित ITI के लिए चलाई स्पेशल बसें

कैथल | हरियाणा परिवहन विभाग (Haryana Transport Department) द्वारा स्कूल- कॉलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में कैथल रोडवेज डिपो ने शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए अलग- अलग रूटों पर स्पेशल बस सेवा शुरू कर बड़ी राहत प्रदान की हैं ताकि समय पर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचा जा सके. काफी समय से स्टूडेंट्स इन बसों के संचालन की मांग कर रहे थे.

Haryana Roadways

विभाग ने उनकी मांग को पूरा करते हुए बसों के संचालन को हरी झंडी दिखा दी है. विभाग द्वारा शुरू की गई इन स्पेशल बसों के संचालन से स्टूडेंट्स के लिए स्कूल- कॉलेजों में समय पर पहुंचना आसान हो जाएगा.

यह रहेगा शेड्यूल

रोडवेज विभाग ने बालू और कैलरम से स्पेशल छात्राओं के लिए सुबह 8 बजे अलग- अलग 2 बसें, खरकां से कैथल के लिए साढ़े 8 बजे एक बस, भागल से कैथल के लिए 08.50 बजे पर और धनौरी से कैथल के लिए 9 बजे स्पेशल एक- एक बस छात्राओं व महिलाओं के लिए संचालित कर दी है.

ITI के लिए स्पेशल बस

विभाग द्वारा ITI में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए भी अलग से बस सेवा शुरू कर दी है. यह बस सुबह 9 बजे कैथल बस स्टैंड से आईटीआई के लिए और शाम साढ़े 4 बजे आईटीआई से बस स्टैंड के लिए संचालित होगी. सुबह 9 बजे बस स्टैंड से अंबेडकर कॉलेज के लिए और 01.30 बजे कॉलेज से बस स्टैंड के लिए आएगी. इनके अलावा शेरगढ़ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के लिए भी स्पेशल बस शुरू की गई है.

यह बस कैथल बस स्टैंड से सुबह 08.20 बजे जबकि शाम को 4 बजे कॉलेज से बस स्टैंड कैथल आएगी. वहीं, पूंडरी आईटीआई के लिए भी 4 स्पेशल बसों का संचालन किया गया है. यह बसें सुबह 8 बजे पूंडरी बस स्टैंड से आईटीआई और शाम 5 बजे आईटीआई से पूंडरी बस स्टैंड आएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.