करनाल: 16 साल की लड़की ने लगाई फांसी, दो युवक करते थे परेशान, 6 दिन पहले की थी जबरदस्ती

करनाल । मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र करनाल के निगदू थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से आहत होकर एक 16 साल की लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. पिछले कुछ दिनों से लड़की को 2 लड़के परेशान कर रहे हैं. हालांकि परिजनों की शिक़ायत पर पुलिस ने मनचले लड़कों को गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन लड़की निरंतर मानसिक तनाव झेल रही है जिसके चलते लड़की ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. लड़की की मौत से परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है.

karnal sucide news

पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने दोनों युवकों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि गत 9 मई को दोनों युवकों ने जबरदस्ती करने की कोशिश की थी. इसकी शिकायत निगदू थाना में दर्ज कराई गई थी जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया था. जांच अधिकारी राजन कुमार ने बताया कि दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया है.FSL की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जरुरी साक्ष्य जुटाए हैं.

आरोपी युवकों में से एक ट्रक चालक है जबकि दूसरा मज़दूरी का काम करता है. पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. लेकिन पुलिस भी लड़की द्वारा इस तरह आत्महत्या करने के मामले को गंभीरता से लें रही है और आत्महत्या करने की वजह को संदिग्ध मानते हुए जांच आगे बढ़ा रही हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.