वॉट्सऐप पर स्टेट्स लिखा- जिंदगी से परेशान हूं, एक या दो दिन में मर जाऊंगा और….

करनाल । हरियाणा के करनाल जिले का रहने वाला 17 साल का लड़का अपनी जिंदगी से ऐसे हारा की,   उसने मर जाना मुनासिब समझा. बता दे कि युवक ने काछवा पुल से नहर में छलांग लगा दी. गोताखोरों द्वारा शव की तलाश की जा रही है .

haryana latest news today

17 साल के युवक ने नहर में लगाई छलांग 

बता दे कि SHO जगबीर सिंह ने नहर में कूदने वाले लड़के की पहचान जनकपुरी निवासी रोहित के रूप में की. उसके पिता दीवान द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी और बताया था कि रोहित सोमवार को फोन में गेम खेल रहा था. तब उसके पिता ने कहा कि तुम कुछ काम भी करोगे या सारा दिन गेम खेलते रहोगे. इसके अलावा उसके पिता ने कुछ भी नहीं कहा. मंगलवार को एक महिला और दोस्त ने बताया कि उसने नहर में छलांग लगा दी.

वही रोहित के दोस्त ने बताया कि उसने दसवीं के पेपर दिए हैं. पढ़ाई भी बीच में ही छोड़ दी, वह बहुत दिनों से मरने की बात कर रहा था. हम सबने सोचा कि वह मजाक कर रहा है. लेकिन सोमवार रात को उसने व्हाट्सएप स्टेटस लगाया कि मैं जिंदगी से परेशान हो गया हूं. एक या 2 दिन में मर जाऊंगा. हमने इस बारे में उससे बात करने की कोशिश की,उसके पास फोन लगाया तो उसने बताया कि वह कैथल रोड स्थित पश्चिमी यमुना नहर पर जा रहा है.

यह भी पढ़े -  बागवानी क्षेत्र में नवाचार को मिलेगा बढ़ावा, करनाल विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए मास्टर डिग्री और PhD कोर्स

वही दोस्त ने बताया कि मैं उससे बात करते-करते नहर तक पहुंच गए. दोस्त ने देखा कि उसने कपड़े उतारे और नहर की तरफ भागने लगा. दोस्त ने पीछे से आवाज लगाकर रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रुका. इससे पहले वो कुछ कर पाता , वह नहर में छलांग लगा चुका था. अपने आसपास के लोगों से भी मदद के लिए कहा, लेकिन कोई भी आगे नहीं आया.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.