खेत से बेर तोड़ने पर हुई पिटाई से आहत बच्चे ने लगाई फांसी, मौत

करनाल। करनाल के गांव निगदू में एक 14 वर्षीय लड़के ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. मिली जानकारी के अनुसार बेर तोड़ने को लेकर हुए विवाद में , मालिक ने बच्चे की पिटाई कर दी थी, जिससे आहत होकर उसने खुदकुशी कर ली. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

fasi

जानकारी के अनुसार 7 वीं में पढ़ने वाले अंकुश ने पड़ोसी के खेत से बेर तोड़ लिए थे, जिसके बाद खेत मालिक ने उसकी पिटाई कर दी थी. साथ ही बच्चे पर मोबाइल चोरी करने का आरोप भी लगा दिया. इसी से आहत होकर बच्चे ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. लडके की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साथ ही लड़के के परिजनों व दोस्तों से पुछताछ कर मामले की पूरी जानकारी ले रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.