करनाल पशु मेले में चन्नौ गाय ने मचाई धूम, रिकॉर्ड 78 लीटर दूध मचाया तहलका

करनाल | हरियाणा के करनाल में आयोजित पशु मेले में इस बार गाय ने शानदार प्रदर्शन करके सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. दरअसल मेले में झिंझाड़ी गांव के डेयरी फार्म की गाय चन्नों ने 24 घंटे में करीब 77 किलोग्राम दूध देकर दूध उत्पादन प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया. इस उपलब्धि के बाद मेले में मौजूद पशुपालकों ने मालिक और गाय दोनों की जमकर तारीफ की.

Karnal Channo Cow

झिंझाड़ी के पशुपालकों की मेहनत लाई रंग

झिंझाड़ी गांव के पशुपालक सुनील मेहला ने बताया कि वो प्रतियोगिता में 5 गाय लेकर आए है. इनमें से एक गाय ने करीब 78 लीटर दूध दिया जबकि बाकी गायों ने करीब 74 लीटर दूध दिया. उनकी सभी गायों ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया.

उन्होंने बताया कि उनकी झिंझाड़ी गांवों में सिल्लु और शैंकी डेयरी फार्म है. उनका पूरा परिवार पिछले कई वर्षों से डेयरी व्यवसाय से जुड़ा हुआ है. डेयरी में उनके पास 200 पशु है. उन्होंने बताया कि 2016 से उन्होंने डेयरी व्यवसाय शुरू किया था और वह लगातार जारी है. उन्होंने 2018 के बाद से विभिन्न स्थानों पर होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू किया और तब से उनके द्वारा पाले पशुओं ने अलग- अलग स्थानों पर खिताब हासिल किए है.

पशुओं का रखते है विशेष ध्यान

सुनील मेहला ने बताया कि वे पशुओं की खान-पान का विशेष ध्यान रखते है. पशुओं को साइलेज, हरा चारा, फीड और तूड़ी दी जाती है. ठंडे व गर्म मौसम से बचने के लिए विशेष इंतजाम किए जाते है. इसके अलावा उसने कहा है कि गायों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए कई बार उन्हें खरीदने के लिए ऑफर आए, लेकिन उन्होंने नहीं बेची. उन्होंने कहा कि वे इन गायों को परिवार के सदस्य की तरह मानते है और इनसे हमारे गांवों का नाम भी रोशन होता है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.