HCS परीक्षा में करनाल की बेटी राधिका ने लहराया परचम, 50वां रैंक हासिल कर बनी जज

करनाल | एचसीएस (HCS) में करनाल की बेटी और अंबाला की बहू राधिका सिंह ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. इस परीक्षा में 50वीं रैंक हासिल कर राधिका सिंह जज बन गई हैं. इस उपलब्धि पर परिवार को बधाइयां देने वालों का तांता लग गया है. साल 2019 से राधिका इस परीक्षा की तैयारी कर रही थीं, लेकिन अब जाकर वह जज के तौर पर चुनी गई हैं.

Ambala Radhika Singh

असफलता के बावजूद नहीं हारी हिम्मत

इस परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्हें दो बार असफलता का सामना भी करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने मुकाम पर पहुंचकर ही दम लिया. हालांकि, उनके परिवार में वकालत के पेशे से जुड़े बहुत से सदस्य हैं, लेकिन अब उनके जज बन जाने से परिवार खुशी से फूले नहीं समा रहा है. कुछ समय पहले ही उनका विवाह अंबाला कैंट में हुआ. अपनी सफलता के लिए वह अपने परिवार और दोस्तों को क्रेडिट दे रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के सुरेंद्र ने तैयार की अनोखी घड़ी जो बताएगी 29 देशों का समय, जानें कैसे करेगी काम

परिवार और दोस्तों को दिया सफलता का श्रेय

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले काफी सालों से वह न्यायिक परीक्षा की तैयारी कर रही थी. कई बार मिली असफलताओं के बावजूद भी वह अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करती रही. उनके परिवार ने उनका काफी साथ दिया. वह कहती हैं कि मेरे परिवार और दोस्तों के समर्थन के बिना मैं यह सफलता कभी हासिल नहीं कर पाती.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts