हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जाएंगे करनाल, इन नेताओं को भाजपा में करेंगे शामिल

करनाल | हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल हवाई मार्ग से करनाल पहुंचने वाले हैं. वहां से सीएम खट्टर सीधे करनाल स्थित कर्ण कमल कार्यालय पहुंचेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री जिले भर से सैकड़ों नेताओं को भाजपा में शामिल करेंगे. उनके आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है. बड़ी संख्या में बीजेपी के पदाधिकारी मौजूद हैं.

Manohar Lal Khattar CM

DC ने लिया जायजा

दूसरी तरफ सीएम के आगमन को लेकर डीसी उत्तम सिंह ने सेक्टर 9 स्थित भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने सीएम की सुरक्षा, पार्किंग, कार्यक्रम संचालन सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिये हैं. डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कोई भी कर्मचारी या अधिकारी लापरवाही न बरतें, सभी तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें.

ये नेता होंगे बीजेपी में शामिल

बता दें कि सीएम मनोहर लाल अपने नेतृत्व में असंध से पूर्व विधायक और पूर्व सीपीएस जिले राम शर्मा, इंद्री विधानसभा से पूर्व इनेलो प्रत्याशी प्रदीप कंबोज समेत कई अन्य नेताओं को बीजेपी में शामिल कराएंगे.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.