करनाल । मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को सेक्टर-9 स्थित पंजाबी बिरादरी भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुएं. समारोह में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष व पंजाबी बिरादरी भवन के सदस्य जगमोहन आनंद ने मुख्यमंत्री के करनाल से चुनाव नहीं लड़ने को लेकर लगाएं जा रहें कयासों पर अपनी राय साझा की.
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन तमाम कयासों पर विराम लगा दिया, जिनमें कहा जा रहा है कि वह करनाल की बजाय पंचकूला या गुरुग्राम सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. करनाल की जनता को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि करनाल विधानसभा सीट से उन्हें लगातार दो बार जीत हासिल हुई है. उन्हें उम्मीद है कि तीसरी बार भी यहां के लोग उन्हें आशीर्वाद प्रदान करेंगे.
उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से यह चर्चा जोरों पर है कि मुख्यमंत्री पंचकूला या गुरुग्राम सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, लेकिन इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है. करनाल की जनता उन्हें कहीं नहीं जाने देगी.लोगों की यह अपेक्षा है कि वह तीसरी बार करनाल से ही विधायक बनें. इसके बाद सीएम मनोहर लाल ने जगमोहन आनंद की बातों पर अपनी मुहर लगा दी.
