जश हत्याकांड की आरोपी अंजली की जेल में बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल

चंडीगढ़ । हरियाणा के करनाल में जश मर्डर केस की आरोपी चाची अंजली की तबियत जेल में खराब हो गई. पुलिस द्वारा अंजली को सरकारी अस्पताल लेकर जाया गया. अंजली मानसिक तौर पर बीमार रहती है. करीब 45 मिनट तक डॉक्टर द्वारा अंजली की जांच के बाद उसे प्रस्तुति कक्ष में ले जाया गया.

jas news

पॉजीटिव आई है डीएनए रिपोर्ट

खून के धब्बों के साथ बेड में फंसे हुए बाल भी डीएनए रिपोर्ट के लिए भेजे गए थे. जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. 5 दिन की रिमांड के बाद जश की चाची अंजली को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

परिवार के ये सदस्य हैं अभी हिरासत में

वहीं जश की दादी और ताई को भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया है इनपर सुबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है.

इस तरह की गई थी हत्या

पुलिस के अनुसार जश 5 अप्रेल को अपने दादाजी से 5 रूपये लेकर अपनी अपनी चाची अंजली के पास गया था. जहां अंजली मोबाइल के चार्जर से गला घोंट कर जश की हत्या कर दी थी.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.