करनाल में युवक की हत्या, दोस्त की बारात में डीजे पर नाचते समय हुआ था विवाद

करनाल । करनाल के गांव कलरी नन्हेडा में कुरुक्षेत्र से गई बारात में उस समय हड़कंप मच गया जब डीजे पर नाचने के दौरान बारात में आएं युवाओं का वही के लोगों से झगड़ा हो गया. इसमें दुल्हे के दोस्त कुरुक्षेत्र के गांव बपदी निवासी युवक की हत्या कर दी गई, जबकि तीन से चार युवकों को भी चोटें आई हैं. झगड़े के दौरान गंभीर रूप से घायल शिवम् को कुरुक्षेत्र के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. घटनाक्रम शुक्रवार देर शाम का है. मृतक युवक के रिश्तेदार की शिक़ायत पर पुलिस ने कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Police Photo

कुरुक्षेत्र के गांव खेड़ा वासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका साला शिवम बपदी गांव से अपने दोस्त की बारात में गांव कलरी नन्हेडा गया था. जब बारात फेरों के समय दुल्हन के घर जा रही थी,उस समय उसका साला भी अपने दोस्तों के साथ डीजे पर नाच रहा था.

उसी समय डीजे बंद करवाने को लेकर कलरी नन्हेडा निवासी जयभगवान अपने हाथ में लाठी लेकर आया . इसी बात को लेकर हुई कहासुनी में बात मारपीट तक पहुंच गई. इसी दौरान आरोपित पक्ष से अन्य लोगों ने भी वहां आकर मारपीट शुरू कर दी. इसी मारपीट के दौरान एक आरोपित ने उसके साले के सिर पर लाठी से हमला कर दिया.

झगड़े में गंभीर रूप से घायल शिवम को लाडवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां से तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे कुरुक्षेत्र सिविल अस्पताल लेकर जाया गया. इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.