हरियाणा पुलिसकर्मियों को नए साल पर मिला बड़ा तोहफा,118 पुलिसकर्मियों की पदोन्नति

करनाल । नए साल 2022 में हरियाणा पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया गया है. बता दे कि हरियाणा पुलिस कर्मियों का प्रमोशन किया गया है. पुलिस विभाग में करनाल रेंज के अंतर्गत आने वाले कैथल, करनाल व पानीपत जिले के 118 कर्मियों को नए साल पर पदोन्नति का तोहफा मिला है. नए साल पर यह तोहफा मिलने से पुलिसकर्मियों के साथ-साथ उनके परिवारों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है.

Haryana CM Press Conference

आईजी ममता सिंह ने उन्हें पदोन्नति दी, वही भविष्य में और भी बेहतर ड्यूटी निभाई जाने की उम्मीद की है. 18 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को सब इंस्पेक्टर, 92 हेड कॉन्स्टेबल को असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर व पांच कॉन्स्टेबल को हेड कॉन्स्टेबल बनाया गया है. आईजी ममता सिंह ने इस संबंध में तीनों जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र जारी कर निर्देशित किया.

नए साल पर पुलिसकर्मियों को मिला बड़ा तोहफा

हेड कांस्टेबल से असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर बनने वालों में राम मेहर, राम प्रसाद, श्रीभगवान, जगदीश चंद्र, सुभाष कुमार, जयभगवान, योगेंद्र, जोगिंद्र सिंह, रणधीर सिंह, सुनील कुमार, जगबीर सिंह, शीशपाल, राजबीर सिंह, विरेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश, विकास, कर्मबीर सिंह, रोहताश, राम जुवारी, विकास, विनोद, शमशेर सिंह, महीपाल, अजमेर सिंह, योगेंद्र, बिरेंद्र सिंह, सतीश कुमार, बलवान सिंह, राज कुमार, बलिंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार, राजेश कुमार, संदीप सिंह, सुखचैन सिंह, जावैद अली, रमेश चंद, सतीश, बृजभूषण, नवीन कुमार, अंग्रेज सिंह, नरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, नवदीप सिंह, यशपाल, सत्याबीर, रजनीश कुमार, प्रदीप कुमार, सुरेश कुमार, सुरिंद्र कुमार, मनोज कुमार, कन्हैया लाल, सुशील कुमार, विनोद कुमार, राजेंद्र सिंह, कप्तान सिंह, नफे सिंह, ऋषि प्रकाश, संदीप, राकेश कुमार, शमशेर, महीपाल, महाबीर सिंह, हरीश, मनजीत, विक्रम सिंह, सुलतान सिंह, सुखबीर सिंह, आजाद सिंह, सतीश कुमार, राजीव कुमार, सुनील कुमार, बलदेव, सिलक राम, प्रवीन कुमार, रमेश कुमार, प्रदीप, भगत सिंह, रणदीप सिंह, कुलदीप सिंह, हरजिंद्र सिंह, मोहिंद्र पाल, बलकार सिंह, राजेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, रघबीर सिंह, बिजेंद्र सिंह, बलजीत सिंह, रमेश कुमार और धर्मेंद्र सिंह शामिल रहे हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.