जज की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, 20 मिनट 100 नंबर पर मिलाते रहे फोन, नहीं मिला कोई जवाब

करनाल । कल करनाल नेशनल हाईवे पर एक बड़ी सड़क दुर्घटना होते होते बच गई. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक अज्ञात ट्रक ने राजधानी दिल्ली के मजिस्ट्रेट (जज) के कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. राहत की बात है कि इस सड़क दुर्घटना में मैजिस्ट्रेट (जज) सही सलामत है.

karnal judge car accident

100 नंबर पर फोन मिलाते रहे जज, नहीं हुआ पुलिस से संपर्क

यह सड़क दुर्घटना दाना पानी के पास हुई है. सड़क दुर्घटना के पश्चात अज्ञात ट्रक ड्राइवर गाड़ी को टक्कर मारकर मौके से भाग गया. लेकिन जज की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. आपको बता दें कि फिलहाल कार में सवार जज और ड्राइवर दोनों ही सुरक्षित हैं. गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो जाने के बाद मजिस्ट्रेट (जज) 20 मिनट तक 100 नंबर पर कॉल करते रहे, लेकिन पुलिस से कोई कांटेक्ट नहीं हो पाया.

यह भी पढ़े -  कार से लेकर ट्रक तक सभी पर असर, करनाल के इस टोल प्लाजा के नए रेट लागू
Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts