कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी की 21 जून को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित, ये रहेगा नया शेड्यूल

कुरूक्षेत्र | 21 जून को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा. इसी को देखते हुए कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने 21 जून को आयोजित होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी है. यही नहीं, इसके साथ ही 21 व 22 जून को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई है. कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेश पर परीक्षा नियंत्रक की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है.

Kurukshetra University Kurukshetra

ये रहेगा नया शेड्यूल

कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, इस तारीख को आयोजित होने वाली आईटीईपी द्वितीय सेमेस्टर को छोड़कर सभी पाठ्यक्रम की परीक्षाओं का आयोजन अब 8 जुलाई को होगा. वहीं, 21 जून को स्थगित होने वाली आइटीईपी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा का आयोजन 21 जुलाई को पूर्व अधिसूचित समयानुसार ही होगा.

यूनिवर्सिटी शैक्षणिक मामले अधिष्ठाता प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के चलते ऑनलाइन एडमिशन के लिए 21 जून व 22 जून को होने वाली प्रवेश परीक्षाएं भी स्थगित कर दी है. स्थगित की गई इन प्रवेश परीक्षाओं का जल्द ही नया शेड्यूल जारी किया जायेगा. उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इस संबंध में जानकारी उपलब्ध करा दी गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.