Gita Jayanti Mahotsav 2021: गीता महोत्सव का दो दिसंबर से आगाज, जाने पूरा कार्यक्रम

कुरुक्षेत्र । कुरुक्षेत्र में 2 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (Gita Jayanti Mahotsav 2021) की शुरुआत होने जा रही है. महोत्सव का कार्यक्रम पहली बार आयोजन स्थल ब्रह्मसरोवर से लांच किया गया है. सीएम मनोहर लाल ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा, 48 कोस परिक्रमा में 30 नये स्थान जोड़े जा रहे हैं. 164 तीर्थो पर कार्यक्रम होंगे. स्वदेशी और विदेशी कलाकार आजादी के अमृतमोहत्सव से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. सीएम ने कहा, 2 दिसम्बर को हवन यज्ञ के साथ गीता महोत्सव शुरू होगा. कॉलेज में 13 दिसंबर को गीता संसद का आयोजन किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को प्रेरणा मिले. 75 स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करेंगे साथ ही आनलाइन गीता वैश्विक पाठ 1100 में विद्यार्थी प्रत्यक्ष और लाखों लोग अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ेंगे.

samoti amawas 2021

आगे सीएम ने कहा, कुरुक्षेत्र से मथुरा को जोड़ने के लिए विशेष ट्रेन चलेगी. दिव्य कुरुक्षेत्र के तहत कुरुक्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए योजना बनाई गई है. 7 प्रवेश स्वागत द्वार बनाये जाएंगे. अंतरराष्‍ट्रीय गीता महोत्सव को मनाने के लिए आयोजन समिति गठित होगी जो हर बार कार्यक्रम का आयोजन करेगी. कुंभ मेले की तरह भव्य स्वरूप बनाने का प्रयास किया गया है. इससे पहले भी 2016 में दिल्ली में लाल किला से कार्यक्रम की घोषणा की गई थी. 2017 और 18 में भी लाल किला से घोषणा की गई थी. 2019 में चंडीगढ़ से इसकी घोषणा की गई थी.

सीएम ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में कुरुक्षेत्र में कहा था, कुरुक्षेत्र को गीता स्थली के रूप में विकसित किया जाएगा. 2021 से पहले ही 350000 लोग सोशल मीडिया के जरिए अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव से जुड़ चुके हैं. इस बार महोत्सव में 75 अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चित्रकार कैनवस चित्रों का निर्माण करेंगे. इसके साथ साथ महाभारत एवं गीता विषय पर 21 प्रस्तर मूर्तियों का निर्माण किया जाएगा. कुरुक्षेत्र के 75 तीर्थों पर 15 अगस्त 2023 तक विकास कार्य कराए जाएंगे. साथ ही गीता जन्मस्थली ज्योतिसर में 1363 लाख की लागत से निर्मित भगवान श्री कृष्ण के विराट स्वरूप 40 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण होगा.

स्वदेश दर्शन योजना के तहत कुरुक्षेत्र को कृष्णा सर्किट में शामिल किया गया है. कुछ ट्रेन मथुरा और हरिद्वार से कुरुक्षेत्र को जोड़ने के लिए चलाई जाएंगी. एक दिन इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी आनलाइन जुड़ सकते हैं.

कुरुक्षेत्र में लागू होगी धारा 144

जिलाधीश एवं उपायुक्त मुकुल कुमार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दौरे को देखते हुए धारा 144 लागू कर दी है. प्रशासन का मानना है कि वर्तमान में कृषि सुधार कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन लगातार जारी है. सुरक्षा की दृष्टि से देखा जाए तो कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए एक दिसंबर को वीआइपी मार्ग व उसके आसपास के 75 मीटर के दायरे में सड़क के दोनों तरफ वाहन खड़ा करने और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की दो किलोमीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.