हरियाणा CM की बड़ी घोषणा, सरकारी अस्पतालों में प्रत्येक बीमारी का मिलेगा फ्री इलाज

कुरूक्षेत्र | हरियाणा के सीएम नायब सैनी (CM Nayab Saini) बुधवार को कुरूक्षेत्र जिले की लाडवा विधानसभा क्षेत्र के गांव किशनपुरा पहुंचे थे. यहां आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप लोगों के सहयोग और समर्थन की वजह से वो लाडवा से विधायक बने और आज मुख्यमंत्री की कुर्सी पर हैं. सूबे की जनता लाडवा को श्रद्धा भाव से देखती है. इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनकी समस्याओं का तुरंत प्रभाव से समाधान करने के निर्देश दिए.

CGHS Health Doctor Hospita

CM की बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि राज्य के हर जिला मुख्यालय के सरकारी अस्पताल में हर प्रकार की बीमारी के फ्री इलाज की सुविधा मिलेगी. इस योजना को स्वतंत्रता दिवस यानि 15 अगस्त से शुरू किया जाएगा. इससे पहले अस्पतालों को तमाम चिकित्सीय संसाधनों से लैस किया जाएगा, ताकि लोगों को उपचार के दौरान परेशानी से न जूझना पड़े.

सीएम ने कहा कि इन सरकारी अस्पतालों में मरीजों को आयुष्मान योजना के तहत भी ईलाज की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा, जिला मुख्यालयों के सरकारी अस्पतालों में एक कमेटी भी गठित की जाएगी, जो मरीजों को पीजीआई या अन्य उच्चस्तरीय अस्पताल के लिए रेफर करेगी.

कांग्रेस पर साधा निशाना

इमरजेंसी की 50वीं वर्षगांठ पर बोलते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज संविधान की हत्या के पचास साल पूरे हुए हैं. इमरजेंसी में आजादी के बाद सबसे बड़ा और अंग्रेजों के शासनकाल के बराबर अत्याचार हुआ था. लाखों लोगों की जबरदस्ती नसबंदी कर दी गई थी. लोगों को बचने के लिए गन्ने के खेतों में छुपना पड़ा था. विपक्ष के नेताओं को जेल काटनी पड़ी थी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.