कुरुक्षेत्र में बदमाश युवक के दोनों हाथ काटकर ले गए साथ, जेल से जमानत पर था पीड़ित

कुरूक्षेत्र | हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने एक युवक के दोनों हाथ काट डाले. मामले में हैरतअंगेज बात यह है कि बदमाश हाथ भी साथ ले गए. 30 वर्षीय युवक जुगनू करनाल के राडा गांव का रहने वाला है. आरोपी अमृतसर के बताए जा रहे हैं. सीआईए-2 मामले की जांच कर रही है. घटना कुरुक्षेत्र के होटल हवेली के पास की बताई जा रही है. यह होटल शाहबाद और पिपली के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है. फिलहाल आरोपी फरार हैं. घायल युवक का इलाज चल रहा है.

cRIME

जानकारी के मुताबिक, जुगनू ने करीब डेढ़ साल पहले करनाल के असंध क्षेत्र के गांव जयसिंहपुर के पास अपने साथियों के साथ मिलकर संजय राणा नामक शराब ठेकेदार पर करीब 15 गोलियां चलाई थी. यह उस समय बाइक चला रहा था. पुलिस ने जुगनू उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया और दोनों जेल में थे. जुगनू फिलहाल जमानत पर बाहर था.

यह भी बताया जा रहा है कि जेल में रहने के दौरान जुगनू की किसी से रंजिश थी और उसी के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया. फिलहाल, सीआईए मामले की जांच कर रही है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.