कुरुक्षेत्र | कल पूरे देश में जन्माष्टमी का पावन पर्व पूरे धूमधाम से मनाया गया. कुरुक्षेत्र जिले के समारोह में मुख्यमंत्री ने भी शिरकत की. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी कुरुक्षेत्र जिले की गौशालाओं के लिए एक बड़ी अनुदान राशि का ऐलान किया. आज की इस खबर में हम आपको उसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
प्रदेश की गौशालाओं को CM ने दी बड़ी सौगात
कल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र जिले की गौशाला के लिए 1 करोड़ 80 लाख रुपए की अनुदान राशि जारी की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रदेश की 605 गौशालयों के लिए 88 करोड़ 50 लाख रुपए की अनुदान राशि जारी की जाएगी.
मुख्यमंत्री शनिवार को कुरुक्षेत्र में गीता ज्ञान संस्थान में आयोजित किए गए समारोह में शामिल हुए थे. यहां पर उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को कृष्णजन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी.
अभी तक जारी हो चुके 358 करोड़ रूपये
CM की तरफ से पंजीकृत गौशालाओं को पिछले 10.5 वर्षों में चारे के लिए 270 करोड रुपए का अनुदान दिया है इस बारे में भी जानकारी दी गई. अगर आज की राशि को मिला दिया जाए, तो अब तक 358 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि चारे अनुदान के लिए जारी की जा चुकी है. हरियाणा सरकार की तरफ से गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई बड़े प्रयास किए जा रहे हैं. गौ माता की सुरक्षा के लिए भी एक सख्त कानून हरियाणा गोवस संरक्षण एवं गौवंश संवर्धन अधिनियम 2015 भी लागू किया गया है.
