ब्रेकिंग न्यूज़: भिवानी हांसी गेट स्थित दुकान पर लगी भयंकर आग, दुकान पूरी तरह जली

भिवानी । कल भिवानी हांसी गेट पर एक दुकान में भयंकर आग लग गई. जिसके कारण चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया. यह आग हांसी गेट नया बाजार मार्ग पर स्थित एक शोरूम में लगी. आग लगने से शोरूम मालिक कों तकरीबन 17 लाख रुपए का नुकसान हुआ. बता दें कि यह आग शार्ट सर्किट के कारण लगी थी. जिसके कारण शोरूम में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया. आग लगने की सूचना तुरंत ही फायर ब्रिगेड को दी गई. फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया. आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को काफी मशक्कत करनी पड़ी. काफी घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

FIRE

आग बुझने के बाद मालिक ने जले हुए सामान को देखकर उसका आकलन लगाया. तो पता चला कि उसे तकरीबन 17 लाख रुपए का नुकसान हो गया. दुकान मालिक मुकेश ने बताया कि सोफा बनाने का सामान दिवाली से पहले खरीदा गया था. दिवाली के चलते अधिक मात्रा में सामान खरीदा गया था. ताकि अधिक से अधिक सोफे बनाकर बिक्री को बढ़ाया जा सके, लेकिन शॉट सर्किट के कारण लगी, अचानक आग से सारा सामान जल कर राख हो गया. जिसके चलते दुकानदार को बहुत ज्यादा नुकसान उठाना पड़ेगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.