Jio का बड़ा धमाका, कंपनी ने जियो फोन यूजर्स के लिए लांच किए ये 2 नए रिचार्ज प्लान

गैजेट डेस्क | यदि आप भी रिलायंस Jio के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. हम आपको जियो के एक सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. हम जियो के 75 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की बात कर रहे हैं. यह प्लान जियो फोन यूजर्स के लिए है. यह अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री SMS के अलावा आपको अन्य कई बेनिफिट भी मिलते हैं.

Jio

Jio का रिचार्ज प्लान

जियो फोन का 75 रुपए वाला प्लान 23 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें आपको हर दिन 0.1 GB डाटा मिलता है. इसके अलावा, 200 MB एक्स्ट्रा डाटा भी ऑफर किया जा रहा है. इस प्रकार कुल मिलाकर देखा जाए तो आपको इस प्लान में 2.5 जीबी डाटा ऑफर किया जा रहा है. साथ ही, अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ 50 फ्री SMS का भी लाभ मिल रहा है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह रिचार्ज प्लान खास कर जियो फोन यूजर्स के लिए ही है.

91 रुपये में मिल रहे कई बेनिफिट्स

इसी प्रकार कंपनी की तरफ से 91 रुपए में भी 28 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान पेश किया जाता है. इस प्लान में भी यूजर्स को हर दिन 100 एमबी डाटा ऑफर किया जाता है. साथ ही, 200MB एक्स्ट्रा डाटा का भी बेनिफिट मिलता है. इस प्रकार इस प्लान में आपको कुल 3 जीबी डाटा ऑफर किया जाता है. अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ रोजाना 50 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है. अधिकतर जियो फोन यूजर्स को ज्यादा इंटरनेट वाले रिचार्ज प्लान की तलाश नहीं होती, ऐसे में यह दोनों ही रिचार्ज उन प्लान यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.