भिवानी ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा रोडवेज की बस व् कार के बीच बड़ा हादसा

भिवानी । आए दिन कोई न कोई बड़े एक्सीडेंट की खबरें हम सुनते रहते हैं. प्रशासन द्वारा ट्रैफिक को लेकर बहुत से नियम बनाए गए हैं. जिससे कि इन एक्सीडेंट को को रोका जा सके, लेकिन प्रशासन के इतने कड़े रवैए के बाद भी कोई ना कोई एक्सीडेंट की खबर हमे रोजाना सुनने को मिल ही जाती है.

Haryana Roadways Bus Palti

बता दे की भिवानी हासी मार्ग पर जी लिट्रा स्कूल के समीप एक हरियाणा रोडवेज बस व एक्सयूवी गाड़ी की जबरदस्त टक्कर हो गई. गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. बताया जा रहा है कि दो से तीन व्यक्ति इस में घायल हुए हैं.

बता दे की टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार के परखच्चे उड़ गए. कार से टकराने के बाद बेकाबू बस रोड के साथ रखे हुई जल विभाग के पाइप लाइन से जा टकराई. इस दुर्घटना में हरियाणा रोडवेज की बस भी आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

अभी तक की खबर के अनुसार सभी सवारियों को बस से बहार निकाल लिया गया है. हादसे के बाद हादसे की जगह बहुत से व्यक्ति इकट्ठा हो गए. घायल व्यक्तियोंं को इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.