अब नहीं होगा आधार कार्ड से जुडा कोई भी फ्रॉड, बस फॉलो करें यह प्रोसेस

नई दिल्ली | अगर आप भी आधार कार्ड यूजर है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. जैसा की आपको पता है कि इन दिनों आधार से होने वाले फ्रॉड की संख्या में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है. अगर आपको भी लगता है कि आपके आधार का गलत इस्तेमाल हुआ है या फिर कैसे आप इसे चेक कर सकते हैं, तो आज हम आपको इसके बारे में जरूरी अपडेट देने वाले हैं.

Aadhar Card

आधार कार्ड यूजर्स के लिए जरूरी खबर

अगर हम अपने आधार को लॉक कर लेते हैं, तो काफी हद तक उससे होने वाले फ्रॉड पर रोक लग जाती है. चाहे बैंकिंग से जुड़ा कोई काम हो या सरकारी योजना का बेनिफिट लेना हो सभी में आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. ऐसे में आधार के गलत इस्तेमाल की चिंता भी लोगों के मन में रहती ही है, इसी को ध्यान में रखते हुए अब यूआइडीएआइ की तरफ से आधार लॉक फीचर ऑफर किया जा रहा है. आज हम आपको इसी के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं.

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

आधार लॉक फीचर की मदद से आप अपने आधार नंबर को जरूरत पड़ने पर लॉक और अनलॉक भी काफी आसानी से कर सकते हैं. जब आधार लॉक किया जाता है तो सीधे आधार नंबर से होने वाली सभी तरह के ऑथेंटिकेशन सेवाएं बंद हो जाती है. इसमें ओटीपी वेरिफिकेशन भी शामिल है.

वर्चुअल आईडी के जरिए सेवाए चलती रहती है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि VID एक 16 अंकों का अस्थाई नंबर होता है जो आपके आधार से कनेक्ट होता है. UIDAI की वेबसाइट के जरिए भी आप आधार को आसानी से लॉक कर सकते हैं.

इस प्रोसेस को करें फॉलो

  • इसके लिए सबसे पहले आपको आधार लॉक/ अनलॉक क्षेत्र को ओपन कर लेना है.
  • यहां पर आपको आधार लिंक करने का ऑप्शन दिखाई दे जाएगा.
  • अब आपको अपना आधार नंबर और कुछ जरूरी जानकारी इंटर करनी है
  • वेरिफिकेशन के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करने के लिए कहा जाएगा. इस नंबर पर ओटीपी आएगा.
  • अब आपको इस प्रक्रिया को पूरा करना है इसके बाद तुरंत आपका आधार कार्ड लॉक हो जाएगा.
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.