राशन कार्ड को आधार से करें लिंक, अब 30 सितम्बर तक करवा सकते है लिंक

चंडीगढ़ | यदि आप भी अपने राशन कार्ड का लाभ लेते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत आवश्यक है. अब राशन कार्ड को आधार से लिंक करना बहुत जरुरी है और लिंक करवाने की तारीख बढ़ाकर अब 30 सितम्बर कर दी गयी है. ताकि जो लोग राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करवा पाए हैं वो लिंक करवा लें.

Ration Depot

भारत सरकार के अनुसार, देशभर में 23.5 करोड़ राशन कार्ड बने हैं जिनमे से सिर्फ 90% ही अभी तक आधार से लिंक हो पाएं हैं. इसलिए लिंक करवाने की अवधी बढ़ा दी गयी है. जिसने भी लिंक नहीं करवाया है वो समय रहते लिंक करवा ले.

अगर आप लिंक नही करवाओगे हो तो 30 सितम्बर के बाद वह राशन कार्ड रद्द कर दिया जायेगा और उन्हें राशन भी नहीं मिल पायेगा इसीलिए अपने राशन वितरण केंद्र पर जाकर इस बारे में जानकारी ले और राशन कार्ड को आधार से लिंक करवाए.

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts