Bigg Boss के बाद बाॅलीवुड में व्‍यस्‍त हुईं हरियाणा BJP नेता सोनाली फोगाट, धर्मेंद्र संग दिखेंगे निराले अंदाज में

चंडीगढ़ । हरियाणा बीजेपी की महिला नेता सोनाली फोगाट बिग बॉस 14 के पश्चात अब बॉलीवुड में भी छाने जा रही हैं. फिलहाल वह मुंबई में गानों व फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं. बॉलीवुड के गुजरे जमाने के हीमैन धर्मेंद्र के साथ सोनाली फोगाट शीघ्र ही एक नए अंदाज में दिखाई देंगी. धर्मेंद्र के साथ सोनाली फोगाट एक गाने में दिखाई देंगी. इसके अतिरिक्त वह कई गानों और फिल्मों की शूटिंग भी पूरी कर चुकी है.

SONALI PHOGAT WITH DHRAMNDER

फिलहाल है फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त

आदमपुर से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुकी और बिग बॉस फेम सोनाली फोगाट आइटम सॉन्ग और फिल्मों की शूटिंग में बहुत ज्यादा व्यस्त हो चुकी हैं. सोनाली फोगाट बिग बॉस से बाहर आ जाने के पश्चात मुंबई में ही हैं और फिल्म इंडस्ट्री में अपना स्थान बनाने हेतु मजबूती से अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं. अभी तक उन्होंने अपना 8 किलो वजन घटा लिया है और उनकी यह कोशिश लगातार जारी है. सोनाली फोगाट बीजेपी की धाकड़ महिला नेत्रियों में से एक है.

इस समय रिलीज होगी सोनाली की फिल्म

बीजेपी महिला विंग में सोनाली फोगाट राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय रही हैं. उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं को बिग बॉस में जाने से पहले और वहां से आने के पश्चात अपने अगले प्लान से वाकिफ करवाया था. जुलाई में सोनाली फोगाट की फिल्म हंसा रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में वह फिल्म स्टार धर्मेंद्र के साथ एक गाने में दिखाई देंगी. इसके अतिरिक्त हरियाणवी रेपर एवं पॉप सिंगर एमडी केडी की जोड़ी के साथ भी जल्दी ही सोनाली फोगाट दिखाई देने वाली है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

फिट रहना है पहली प्राथमिकता

आजकल सोनाली फोगाट मुंबई में जिम में अपना काफी समय व्यतीत कर रही हैं. उन्होंने अपना 8 किलो तक वजन घटा लिया है. उनका कहना है कि स्वयं को फिट रखना उनकी पहली प्राथमिकता है और उन्हें इसका असर भी दिखाई दे रहा है, क्योंकि उन्हें फिल्मों में काम मिला है. फिल्म स्टार सलमान खान के साथ भी सोनाली की काम करने की इच्छा है.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts