हरियाणा के छोरे ने बढ़ाया हिंदुस्तान का गौरव, यूरोप के BML बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीता रजत पदक

महेंद्रगढ़ | खेलों की बदौलत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का नाम रोशन करने का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में हरियाणा के नारनौल शहर के नितेश यादव ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विश्व पटल पर हिंदुस्तान और हरियाणा के नाम का डंका बजाया है. उन्होंने अपनी दमदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए यूरोप में भारतीय तिरंगे का मान बढ़ाया है.

Nitesh Yadav Badminton Mahendragarh

हरियाणा के नितेश ने यूरोप के विलनियस शहर के डेलफी स्पोर्ट्स सेंटर में खेले गए यूरोप सर्किट BML बैडमिंटन टूर्नामेंट में रजत पदक जीता है. उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में यूरोपियन देशों के खिलाड़ियों के साथ-साथ रूस और भारत के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया था.

फाइनल में लिथुआनिया के खिलाड़ी को हराया

इस बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष व महिला खिलाड़ियों की एकल एवं युगल श्रेणियों की प्रतियोगिता हुई, जिसमें नितेश यादव ने सेमीफाइनल में रूस के आर्सेनी शियान को सीधे मुकाबलों में 21- 11 और 21- 16 से हरा कर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

फाइनल मैच में उनका सामना लिथुआनिया के डोमस पाकिस से हुआ, जिसमें 3 सेट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 19- 21, 21- 8 व 16- 21 से वे हार गए. नितेश ने बताया कि फाइनल मैच में हार से भले ही वो गोल्ड मेडल से चुक गए हो लेकिन अपने प्रदर्शन से नाखुश नहीं है. आगे और अधिक मजबूत इरादों से खेल की तैयारी की जाएगी और फिर से अच्छा प्रदर्शन कर हिंदुस्तान के गौरव को बढ़ाने का प्रयास रहेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.