फौजी के बेटे ने बिना कोचिंग लगाई सफलता की छलांग, महेंद्रगढ़ के छोटे गांव से लेफ्टिनेंट के पद पर भर्ती होने वाला बना पहला व्यक्ति

महेंद्रगढ़ | हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से शिक्षा के क्षेत्र में एक गौरवमई खबर सामने आई है. जिले के गांव जवाहर नगर के रहने वाले रवि यादव ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. रवि यादव अपने गांव के पहले ऐसे युवक बने हैं जिन्होंने लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया है. उनके पिता भी पहले भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है.

Ravi Yadav Mahendragarh

बिना कोचिंग घर पर की पढ़ाई

रवि यादव ने प्रारंभिक शिक्षा गांव के स्कूल से ही प्राप्त की. परिवार ने बताया कि रवि को बचपन से ही उसके पिता से देश सेवा की प्रेरणा मिली है. उसे पहले प्रयास में कामयाबी नहीं मिली, ना ही दूसरे प्रयास में बल्कि उसे 8वें प्रयास में सफलता हासिल की. इस दौरान उसने कड़ी मेहनत की और अपने 8वें प्रयास में UPSC (CDS ) में 26वां रैंक हासिल किया.

इसमें उसके पूरे परिवार ने पूर्ण सहयोग दिया, जिसका नतीजा यह रहा कि वह गांव का पहला लेफ्टिनेंट बना. खास बात यह है कि उसने बिना कोचिंग घर पर रहकर ही अपनी UPSC की तैयारी को अंजाम दिया.

युवाओं को आगे बढ़ने की प्ररेणा

रवि यादव की इस सफलता की खबर मिलते ही गांव के लोग उनके घर पहुंचे और पूरे परिवार को बधाई दी. ग्रामीणों ने कहा है कि रवि की इस कामयाबी से अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी. रवि के परिवार ने भी उसकी इस उपलब्धि की जमकर तारीफ की. गांव के सरपंच दिनेश कुमार व अन्य लोग उनके घर पहुंचे और रवि को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे गांव के लिए गौरव की बात है.

खुशी की जाहिर

लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होने पर खुशी जाहिर करते हुए रवि यादव ने कहा कि यदि आप निरंतर परिश्रम करते हैं तो एक दिन सफलता आपके कदम अवश्य चूमती है. निरंतर परिश्रम ही सफलता की कुंजी है. आप रोज 7-8 घंटे पढ़ाई करते हैं तो चरणबद्ध तरीके से अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहनाते हैं तो सफलता ज्यादा दिन दूर नही रह सकती है.

अपने आप में मंजिल को हासिल करने का हौसला बनाए रखना बहुत जरूरी है. किसी भी बड़ी सफलता को हासिल करने में घरवालों का बहुत बड़ा सपोर्ट चाहिए होता है और मेरे परिजनों ने हर कदम पर मेरा सहयोग किया है और आज उसके सकारात्मक परिणाम सबके सामने है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.