महेंद्रगढ़ में सरसों की सरकारी खरीद का शेड्यूल जारी, देखें आपके गांव का कब आएगा नंबर

महेंद्रगढ़ | दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़ (Mahendragarh) जिले में सरसों उत्पादक किसानों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यहां नई अनाज मंडी कनीना (चेलावास) में सरसों की खरीद के लिए गांववार 29 अप्रैल से 1 मई 2025 तक का रोस्टर जारी किया गया है. इस रोस्टर के हिसाब से ही किसानों को बिक्री के लिए अपनी फसल मंडी में लानी होगी.

mustered mandi sarso

रोस्टर प्रणाली तैयार

नई अनाज मंडी कनीना (चेलावास) के सचिव व कार्यकारी अधिकारी मार्केट कमेटी ने बताया कि किसानों को सरसों की फसल सरकारी खरीद पर बेचने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए गांवों के हिसाब से रोस्टर तैयार किया गया है. उन्होंने बताया कि किसान अपनी सरसों अच्छी तरह सुखाकर व साफ करके जिस दिन उनके गांव का नंबर हो, उसी दिन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक किसी भी समय मंडी में पहुंच सकता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, किसानों की मिट्टी जांचने के लिए खरीदी जाएंगी 332 नई किट

यह रहेगा शेड्यूल

29 अप्रैल: अगिहार, बेवल, बाघोत, भड़फ, भोजावास, चेलावास, छितरोली, ढाणा, धनौंदा, दौंगड़ा अहीर, दौंगड़ा जाट, गाहड़ा, गोमला, गोमली, गुढ़ा, इसराणा गांव के किसान सरसों की फसल बिक्री के लिए मंडी पहुंच सकते हैं.

30 अप्रैल: झाड़ली, झिगांवन, ककराला, कलवाड़ी, कनीना, कपूरी, करीरा, कैमला, खरकड़ाबास, खेड़ी, खैराना, कोका, कोटिया, मानपुरा, मोहनपुर, मोड़ी गांवों की सरसों खरीद की जाएगी.

1 मई: मुंडियाखेडा, नांगल, नौताना, पड़तल, पाथेड़ा, पोता, रामबास, रसुलपुर, स्याणा, सेहलंग, सिहोर, सुंदरह, तलवाना, उच्चत और उन्हानी गांवों के किसानों की सरसों खरीदी जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.