नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. इस दौरान लोगों में भय का माहौल नजर आया और वो डर के मारे घरों से बाहर निकल आए. हालांकि अभी तक जान-माल की हानि की सूचना सामने नहीं आई है.
गुरुग्राम में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके
वहीं, गुरुग्राम में भी सुबह 09.05 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. जिससे लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया. भूकंप के झटके गुरुग्राम के साथ-साथ दिल्ली- NCR के कुछ हिस्सों, जैसे नोएडा, फरीदाबाद और दिल्ली में भी महसूस किए गए. स्थानीय निवासियों ने बताया कि झटके कुछ सेकेंड तक रहे, जिससे इमारतें हल्की हिलती महसूस हुईं. कई लोग दहशत में अपने घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए.
प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, कहीं से भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और भूकंपरोधी सुरक्षा उपायों का पालन करने की अपील की है. विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर भूकंपीय जोन-4 में आता है, जो मध्यम जोखिम वाला क्षेत्र है.
