देश का पहला अर्बन एल्टीवेटेड एक्सप्रेसवे बनकर तैयार, 17 अगस्त को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 17 अगस्त को देशवासियों को एक बड़ी सौगात देने वाले हैं. जानकारी देते हुए बताया गया कि देश का पहला 8 लाइन अर्बन कल्टीवेटेड द्वारका एक्सप्रेसवे उद्घाटन के लिए बिलकुल तैयार है. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आगामी 17 तारीख को रोहिणी हेलीपैड के पास आयोजित कार्यक्रम में इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने वाले हैं. आज की इस खबर में हम आपको इसी नए एक्सप्रेसवे के बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले हैं.

FNG

जल्द मिलेगी दिल्लीवासियों को बड़ी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड टू का उद्घाटन किया जाएगा. इस एक्सप्रेस वे का दिल्ली में यशोभूमि के पास जंक्शन भी बनाया गया है. इस जंक्शन के बनने का सबसे ज्यादा फायदा दिल्ली के पास लगते गुरुग्राम जिले के लोगो को मिलने वाला है.

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे टोल से 10 मिनट से भी कम समय में एयरपोर्ट टर्मिनल 3 पर आसानी से आप पहुंच पाएंगे. यह दोनों ही बड़े प्रोजेक्ट देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक को कम करने और आम जनता को राहत दिलाने के उद्देश्य से शुरू किए गए थे.

आसान होगा गुरुग्राम से दिल्ली का सफर

इसका मुख्य उद्देश्य कनेक्टिविटी को पहले से बेहतर बनाना है अभी यह बनकर बिल्कुल तैयार है. 17 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दोनों एक्सप्रेसवे को देश की जनता को समर्पित कर देंगे. इसका फायदा न केवल दिल्ली एनसीआर के लोगों को बल्कि पूरे उत्तर भारत के लोगों को मिलने वाला है. इससे बेहतर कनेक्टिविटी का विकल्प मिलेगा. द्वारका एक्सप्रेसवे को भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत ही तैयार किया गया है. यह देश का पहला 8 लाइन अर्बन एक्सप्रेसवे होने वाला है.

यह भी पढ़े -  Indian Airforce Sweeper Jobs: ऑफलाइन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट करें अप्लाई

हरियाणा में इसकी लंबाई 18.9 किलोमीटर के आसपास, वही दिल्ली में इसकी लंबाई 10.1 KM के आसपास है. इस प्रकार इस पूरी परियोजना की लंबाई 29 किलोमीटर के आसपास बताई जा रही है. यह एक्सप्रेस वे दिल्ली के महिपालपुर में शिव मूर्ति से शुरू होकर गुरुग्राम के खेड़की डोला टोल प्लाजा तक जाता है. इस एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान 1200 से अधिक पेड़ों का पुनरोपण किया गया जिससे कि पर्यावरण को भी किसी प्रकार का कोई भी खतरा न हो. इस एक्सप्रेसवे के बनने से गुरुग्राम और दिल्ली का सफर पहले के तुलना में काफी छोटा और आसान हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.