एनसीआर में विकसित होंगे नए शहर, अगले महीने शुरू होगा जमीन अधिग्रहण का काम

नई दिल्ली | एनसीआर इलाके के गाजियाबाद में मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत नई टाउनशिप हरनन्दीपुरम स्थापित की जाएगी जिसको लेकर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा किसानों से सहमति बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है. इस विषय में 13 मई को बोर्ड की बैठक प्रस्तावित है, जिसमें जमीन खरीदने की कीमतों के प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाया जाएगा. इसके बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. ऐसा माना जा रहा है कि इस योजना के लिए जमीन के अधिग्रहण का काम अगले महीने से शुरू हो जाएगा.

plot

पहले चरण में ली जाएगी 5 गांवों की जमीन

इस योजना के अंतर्गत पहले चरण के तहत पांच गांव की करीब 350 हेक्टेयर जमीन पर काम शुरू किया जाएगा. इनमें मथुरापुर गांव की करीब 14 हेक्टेयर, शमशेर गांव की करीब 86 हेक्टेयर, चम्पतनगर गांव की करीब 33 हेक्टेयर, भनेड़ाखुर्द गांव की करीब नौ हेक्टेयर, नंगला फिरोज मोहनपुर की करीब 192 हेक्टेयर जमीन शामिल हैं. जीडीए के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन गांव की कुल 336.844 हेक्टेयर जमीन वहां के सर्किल रेट से चार गुना ज्यादा रेट पर खरीदी जाएगी.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

1200 करोड़ रूपए का आएगा खर्चा

सबसे ज्यादा रेट नगला फिरोज मोहनपुर गांव का होगा. यहां 192.65 हेक्टेयर जमीन को 7200 प्रति वर्ग मीटर की दर से खरीदा जाएगा. अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस योजना के तहत जमीन खरीदने पर 1200 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा. जिसमें से 400 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत और 800 करोड़ रुपए जीडीए द्वारा खर्च किया जाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts