नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से आज देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी में लगभग 11 हजार करोड रुपए की लागत से बने 2 बड़े प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया गया. इसमें एक प्रोजेक्ट 10.1 किलोमीटर लंबा क्षेत्र द्वारका एक्सप्रेसवे रोड और दूसरा 76Km अर्बन एक्सटेंशन रोड शामिल है. यह दोनों ही प्रोजेक्ट देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ट्रैफिक को कम करने की दिशा में शुरू किए गए हैं.
आज प्रधानमंत्री ने किया इन 2 प्रोजेक्ट का उद्घाटन
प्रधानमंत्री की तरफ से आज जिन 2 प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया गया है, वह दिल्ली एनसीआर की कनेक्टिविटी को पहले से और भी मजबूत करने की दिशा में मिल का पत्थर साबित होने वाले हैं.
द्वारका एक्सप्रेसवे देश का पहला एलिवेटेड अर्बन एक्सप्रेसवे होने वाला है. यह कुल 29 किलोमीटर लंबा होगा जिसकी 19 किलोमीटर लंबाई हरियाणा में और 10 किलोमीटर लंबाई देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने वाली है. इस नए प्रोजेक्ट का सबसे ज्यादा फायदा गुरुग्राम और दिल्ली के आसपास के लोगों को मिलने वाला है. इसके जरिए रोजाना 90 हजार गाड़ियों का सफर 20 से 30 मिनट पहले पूरा हो जाएगा.
इन वाहनों की नहीं होगी एक्सप्रेसवे पर एंट्री
जानकारी देते हुए बताया गया कि इस एक्सप्रेसवे पर टू व्हीलर- ऑटो रिक्शा -ट्रैक्टर ट्राली -टैंकर और खतरनाक सामान ढोने वाले वाहन आदि की कोई भी एंट्री नहीं होने वाली है.
टनल में सीसीटीवी निगरानी कंट्रोल रूम, एमरजैंसी एग्जिट, वेंटीलेशन सिस्टम जैसी कई आधुनिक सुविधाओं को भी ध्यान रखा गया है. यह टनल जून 2025 में ही पूरी तरह से तैयार हो गई थी और इसे चालू भी कर दिया गया था आज औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री की तरफ से इसका उद्घाटन भी कर दिया गया है. मुख्य टनल 3.6 किलोमीटर लंबी 8 लाइन करीब 1000 करोड रुपए की लागत से बनी है.
