दिल्ली- यमुना पुल पर जलभराव ने बदली ट्रेनों की दिशा, रूट डायवर्ट से संचालित होगी 10 रेलगाड़ियां

नई दिल्ली | भारतीय रेलवे (Indian Railways) में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यहां भारी बारिश के चलते दिल्ली- यमुना पुल पर जलभराव हो गया है, जिस वजह से हरियाणा से होकर गुजरने वाली 10 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है. अब ये 10 मुख्य ट्रेनें दिल्ली जंक्शन पर नहीं जाएगी, बल्कि रूट डायवर्ट से अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेगी.

Train Railways

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर ने बताया कि दिल्ली जंक्शन की बजाय अब किशनगंज से नई दिल्ली होते हुए साहिबाबाद और गाजियाबाद से ट्रेनों को भेजा जा रहा है. हालात स्थिर होने पर फिर से इन ट्रेनों को अपने निर्धारित रूट से संचालित किया जाएगा.

रूट डायवर्ट ट्रेनों की सूची

  • ट्रेन नंबर 19031, साबरमती- योग नगरी ऋषिकेश रेलसेवाः साबरमती से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया दिल्ली सराय- नई दिल्ली साहिबाबाद होकर संचालित होगी.
  • ट्रेन नंबर 15910, लालगढ़- डिब्रूगढ़ रेलसेवाः लालगढ़ से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग दिल्ली किशनगंज- नई दिल्ली साहिबाबाद होकर संचालित होगी.
  • ट्रेन नंबर 12324, बाड़मेर- हावड़ा रेलसेवाः बाड़मेर से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय- नई दिल्ली गाजियाबाद होकर संचालित होगी.
  • ट्रेन नंबर 14312, भुज- बरेली रेलसेवाः भुज से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया दिल्ली सराय- नई दिल्ली- गाजियाबाद होकर संचालित होगी.
  • ट्रेन नंबर 12372, बीकानेर- हावड़ा रेलसेवा: बीकानेर से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय- नई दिल्ली- गाजियाबाद होकर संचालित होगी.
  • ट्रेन नंबर 15014, काठगोदाम- जैसलमेर रेलसेवाः काठगोदाम से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद- नई दिल्ली- दिल्ली होकर संचालित होगी.
  • ट्रेन नंबर 20940, सुल्तानपुर- साबरमती रेलसेवाः सुल्तानपुर से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद – नई दिल्ली- दिल्ली सराय होकर संचालित होगी.
  • ट्रेन नंबर 14311, बरेली- भुज रेलसेवाः बरेली से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद- नई दिल्ली– दिल्ली सराय होकर संचालित होगी.
  • ट्रेन नंबर 15909, डिब्रूगढ़- लालगढ़ रेलसेवा: डिब्रूगढ़ से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद – नई दिल्ली किशनगंज होकर संचालित होगी.
  • ट्रेन नंबर 14117, प्रयागराज- भिवानी रेलसेवाः प्रयागराज से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद- हजरत निजामुद्दीन- दिल्ली सफदरजंग- शकूरबस्ती होकर संचालित होगी.
यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.