हाईवे पर यह टोल फ्री नंबर है ‘ब्रह्मास्त्र’, कैसी भी हो दिक्कत तुरंत मिलती है मदद

नई दिल्ली | मान लीजिए अगर आप नेशनल हाईवे पर सफर कर रहे हैं और जाने-अनजाने में कोई ऐसी दुर्घटना हो जाए, या पेट्रोल या डीजल खत्म हो जाए, तब आप क्या करेंगे. यह सोचने भर से माथे पर चिंता की लकीरें आना स्वाभाविक है. लेकिन, अगर सही जानकारी हो तो इन सभी समस्याओं का समाधान सिर्फ एक फोन नंबर से संभव है. जी हां, टोल फ्री नंबर 1033 पर कॉल करने पर आपको हर प्रकार की सहायता तुरंत मिलती है.

Highway

तुरंत मिलेगी सहायता

यदि कोई सड़क दुर्घटना होती है तो 1033 नंबर पर कॉल करने पर घटनास्थल पर एंबुलेंस भेज दी जाती है और घायलों को निकटतम अस्पताल में दाखिल करवा दिया जाता है. यदि वाहन का फ्यूल खत्म हो जाता है तो इस नंबर पर कॉल करने पर आपकी लोकेशन पर पेट्रोल या डीजल उपलब्ध करवा दिया जाता है. हालांकि, इसका खर्चा वाहन चालक को खुद वहन करना पड़ता है. अगर किसी वाहन का टायर पंचर हो जाता है तो इस नंबर पर आपको इससे जुड़ी सहायता भी उपलब्ध करवा दी जाती है. गश्तकर्मी पहुंचकर आपके वाहन की समस्या को ठीक कर देते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

20 मिनट में मौके पर पहुंचते हैं राहतकर्मी

बता दें कि देश भर के किसी भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करने वालों के लिए टोल फ्री नंबर 1033 की सभी सेवाएं निशुल्क हैं. फोन करने के 20 से 25 मिनट के अंदर गश्ती या बचाव कर्मी घटनास्थल पर पहुंच जाते हैं. इस टोल फ्री नंबर की निगरानी दिल्ली में NHAI द्वारा की जाती है. जब कोई कॉल करता है तो कर्मी राजमार्ग संख्या और लोकेशन पूछते हैं और उसके अनुसार राहतकर्मी भेज दिए जाते हैं.

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा वाहन चालकों को इन सेवाओं के प्रति जागरूक करने के लिए हर 5 किलोमीटर पर बोर्ड लगाए गए हैं. डिवाइडर के बीच और सड़क के किनारे भी यह बोर्ड दिखाई देते हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts