रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, ट्रेन से आने- जाने की एक साथ टिकट बुकिंग पर मिलेगा 20 फीसदी डिस्काउंट

नई दिल्ली | त्यौहारी सीजन पर अतिरिक्त भीड़- भाड़ और ट्रेनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने एक नई पहल की शुरुआत की है. ‘राउंड ट्रिप पैकेज स्कीम’ के तहत अब रिटर्न जर्नी पर 20% तक का डिस्काउंट मिलेगा. यह स्कीम फिलहाल एक्सपेरिमेंटल बेसिस पर लागू की जा रही है.

Train Ac Coach Railway

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यह सुविधा उन यात्रियों को मिलेगी जो जाने और लौटने दोनों की टिकट एक साथ बुक करेंगे. शर्त यह है कि दोनों टिकटों में यात्री का नाम, आयु, पहचान पत्र और अन्य सभी विवरण समान होने चाहिए. साथ ही, यात्रा समान श्रेणी और समान ट्रेन जोड़ी में ही होनी चाहिए.

इस तरह से मिलेगा लाभ

  • 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच यात्रा करने वालों के लिए राउंड ट्रिप टिकट की बुकिंग 14 अगस्त से शुरू होगी.
  • रिटर्न यात्रा की तारीख 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच रखी जा सकेगी.
  • टिकट एक ही माध्यम से बुक करनी होगी. यदि जाने का टिकट ऑनलाइन है, तो रिटर्न टिकट भी ऑनलाइन ही होना चाहिए.
  • यही नियम काउंटर बुकिंग पर भी लागू होगा.

इनपर नहीं मिलेगा लाभ

इस स्कीम में रिफंड और टिकट मॉडिफिकेशन की सुविधा नहीं है. जिन ट्रेनों में फ्लेक्सी फेयर लागू है, उन्हें इसमें शामिल नहीं किया गया है. रेलवे पास, वाउचर या किसी अन्य रियायत का लाभ भी इसमें मान्य नहीं होगा. छूट का लाभ केवल बेस किराया और कन्फर्म टिकट पर ही मिलेगा.

टिकट बुकिंग पर 20 फीसदी डिस्काउंट

  • इस सुविधा का लाभ केवल कंफर्म टिकट पर लागू होगा.
  • 20% डिस्काउंट रिटर्न टिकट के बेस फेयर पर मिलेगा.
  • बुकिंग सामान क्लास और समान जोड़ी की ट्रेन में होनी चाहिए.
  • बुक किए गए टिकट को कैंसिल करने पर रिफंड नहीं मिलेगा.
  • PNR चार्ट बनने के समय कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा.
  • बुक होने के बाद टिकट में कोई सुधार या बदलाव नहीं कर पाएंगे.
  • वापसी टिकट बुक करते समय कोई अतिरिक्त छूट, कूपन, वाउचर, पास या PTO लागू नहीं होगा.
यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.