बवाना से हरियाणा बॉर्डर पर 3KM लंबा बनेगा एलिवेटिड कॉरिडोर, जाम से मिलेगी राहत

नई दिल्ली । बाहरी दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया से लेकर हरियाणा बॉर्डर तक करीब 12 किलोमीटर लंबे बवाना और ओचदी मार्ग पर ट्रैफिक जाम से राहत का प्लान बनाया जा रहा है. इस रोड पर बवाना इंडस्ट्रियल एरिया से लेकर बवाना बस डिपो तक करीब एक किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने का प्लान है, ताकि बवाना और ओचंडी रोड से कनेक्टेड जितनी भी सड़कें हैं उन पर जाम खत्म हो.

RAILWAY TRACK

एलीवेटेड फ्लाईओवर को नरेला और कंझावला रोड से भी कनेक्ट करने का प्लान है. इस प्लान को अमलीजामा पहनाने के लिए दिल्ली सरकार से फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने की मांग की गई है. बवाना विधानसभा के एमएलए जयभगवान उपकार के अनुसार बवाना रोड और बवाना और ओचंडी रोड एक तरफ दिल्ली के दर्जनों बाहरी इलाके और दूसरी तरफ हरियाणा के कुछ इलाकों को जोड़ती है. किलोमीटर लंबी सड़कें बाहरी दिल्ली के सबसे व्यस्ततम सड़कों में से एक है.

इन सड़कों पर पिछले कुछ सालों से पीक आवर के दौरान भयंकर जाम की स्थिती है और लोग इससे बेहद परेशान हैं. उनकी परेशानियां दूर करने के लिए उन्होंने बवाना औचंदी मार्ग पर एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की मांग की है. इस रोड पर करीब तीन किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा जो बवाना रोड पर बवाना इंडस्ट्रियल एरिया डीएसआइआइडीसी ऑफिस के पास शुरू होगा और उधर बवाना औचंदी मार्ग पर भवन बस डिपो के पास खत्म होगा. इस प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाने के लिए फिजिबिलिटी स्टडी कराने के लिए सरकार से अनुमति मांगी गई.

उपकार का कहना है कि बवाना औचंदी मार्ग से बाहरी दिल्ली के ग्रामीण इलाकों की सड़कें कनेक्टेड है. उन सड़कों से आने वाले ट्रैफिक के चलते ही बवाना औचंदी रोड पर जाम रहता है. अगर बवाना औचंदी रोड पर ट्रैफिक सिग्नल फ्री आगे निकल जाए तो नीचे से आने वाले ट्रैफिक के चलते जाम ही नहीं होगा, इसलिए बवाना और ओचंडी रोड पर एलिवेटेड कॉरिडोर की मांग उन्होंने की थी.

इस कॉरिडोर के बनने के बाद भवन के बाहरी इलाकों से हरियाणा बॉर्डर तक आने जाने का रास्ता साफ हो जाएगा. इससे रोहिणी सेक्टर-35, बरवाला, सुल्तानपुर डबास, पूठखुर्द स्पीक, बवाना औचंदी गांव, बवाना जेजे कॉलोनी नांगल और ठाकरान सहित कई इलाकों के लोगों को फायदा होगा.

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts