दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेंगी 500 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक संख्या होगी 1000

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली की सड़कों पर जल्दी ही 500 नई इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएंगी. दिल्ली सरकार पर्यावरण के अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है. इसी को लेकर शुक्रवार को परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह द्वारा एक अहम बैठक बुलाई गई थी, जिसमें परिवहन विभाग के उच्च अधिकारी और पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी, स्विच मोबिलिटी, जेबीएम जैसी कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

Electric Bus

2 महीनों में आएंगी 500 नई बसें

इस दौरान मंत्री ने बताया कि दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाने के प्रयास जारी हैं. अगले 2 महीनों के भीतर 500 नई इलेक्ट्रिक बसों को सड़क पर उतारा जाएगा. इसके अलावा, साल के अंत तक कुल 1000 बसें शामिल की जाएंगी. इससे यात्रियों को बेहतर यात्रा की सुविधा मिलेगी. ये बसें आधुनिक सुविधाओं से युक्त और पूरी तरह प्रदूषण मुक्त होंगी.

दिल्ली बनेगी इलेक्ट्रिक राजधानी

मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि ये नई बसें दिल्ली को देश की इलेक्ट्रिक राजधानी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम होंगी. उन्होंने संबंधित एजेंसियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद है कि इन बसों को जल्द से जल्द दिल्ली की सड़कों पर उतारा जाए, ताकि प्रदूषण पर भी नियंत्रण पाया जा सके.

यह भी पढ़े -  पश्चिमी UP व हरियाणा के रेलयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 5- 13 मई तक रद्द रहेगी कई ट्रेनें

बैठक के दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि डिपो में निर्माण कार्य और इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन लगभग तैयार हो चुके हैं. मंत्री ने निर्देश दिए कि आई बसों की डिलीवरी शीघ्र कराई जाए और सभी प्रमुख डिपो पर चार्जिंग स्टेशन तैयार कर लिए जाएं.

छोटी दूरी वाले रूट्स पर चलेंगी यह बसें

मंत्री ने आगे बताया कि इन नई बसों को राजधानी के मौजूदा बस नेटवर्क में शामिल करने के लिए एक खास योजना बनाई जा रही है. शुरुआत में इन्हें 12 किलोमीटर की छोटी दूरी वाले रूट्स पर चलाया जाएगा, खासकर उन जगहों पर जहां बड़ी बसें चलाना कठिन है. जनता को इन बसों और उनके रूट्स की जानकारी दी जाएगी, ताकि लोग इनका अधिक से अधिक उपयोग करें.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts