दिल्ली के इन इलाकों से IGI एयरपोर्ट की यात्रा होगी आसान, यहां पर बनेगा सिक्स लेन एलिवेटेड कॉरिडोर

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में पश्चिमी दिल्ली की सबसे बिजी और प्रमुख सड़कों में से एक पंखा रोड से ट्रैफिक जाम का मकड़जाल हटाने की योजना बनाई गई है. यह सड़क मार्ग पश्चिमी दिल्ली को नई दिल्ली, दिल्ली कैंट, डाबरी और IGI एयरपोर्ट से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है लेकिन पिछले कुछ सालों से यहां पीक आवर्स के दौरान ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न होने लगी है.

Elevated Road

एलिवेटेड कॉरिडोर का होगा निर्माण

मौजूदा हालात ऐसे हैं कि पंखा रोड फ्लाईओवर से डाबरी फ्लाईओवर की ओर जाते समय महज 400 मीटर के दायरे में तीन ट्रैफिक सिग्नल (पहला D ब्लॉक, दूसरा अग्रवाल स्वीट्स, तीसरा डेसू कॉलोनी) पड़ते हैं. इस छोटी सी दूरी को तय करने में 20-25 मिनट का समय लग जाता हैं, जो लोगों को मानसिक रूप से तनावग्रस्त कर रहा है.

लोगों की इस समस्या को दूर करने के उद्देश्य से यहां डेसू कॉलोनी से जनकपुरी D ब्लॉक (डाबरी मोड़ से करियप्पा मार्ग) के बीच करीब 1.5 किलोमीटर लंबा सिक्स लेन एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा. इसके निर्माण से बीच में पड़ने वाली तीनों लालबत्तियां पूरी तरह से खत्म हो जाएगी और यह रूट बिल्कुल सिग्नल फ्री हो जाएगा.

यह भी पढ़े -  LPG उपभोक्ताओं को झटका, जून की शुरुआत में महंगा हुआ गैस सिलेंडर

रोजाना के जाम से मिलेगा छुटकारा

लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि इस एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं. इस परियोजना पर तेज गति से काम चल रहा है. उन्होंने बताया कि इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए 2 करोड़ रुपए का वित्तीय आवंटन किया जा चुका है.

इस परियोजना की DPR तैयार करने के लिए नियुक्त की गई सलाहकार कंपनी की रिपोर्ट भी अब अपने अंतिम चरण में है. इस परियोजना के पूरा होने पर न सिर्फ लोगों का कीमती समय बचेगा बल्कि ईंधन की खपत और प्रदुषण में भी भारी कमी आएगी. पश्चिमी दिल्ली में रहने वाले खासकर जनकपुरी और द्वारका एक्सप्रेसवे के निवासियों को रोज- रोज के ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.