दिल्ली के सबसे बिजी चौराहे से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम, जल्द मिलेगी नए फ्लाईओवर की सौगात

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में सबसे बिजी चौराहे आईटीओ पर रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) से छुटकारा दिलाने के लिए यहां पर लोक निर्माण विभाग द्वारा नया फ्लाईओवर बनाया जाएगा. यह परियोजना रिंग रोड और विकास मार्ग को जोड़ने वाले ट्रांजिट कॉरिडोर को बेहतर बनाने का हिस्सा है, जिससे दिल्ली के लोगों का सफर आसान और तेज होगा.

Flyover

2 करोड़ रुपए बजट जारी

इस प्रोजेक्ट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा 2 करोड़ रुपए की बजट राशि जारी की गई है. इसमें एक सलाहकार एजेंसी के जरिए ट्रैफिक और तकनीकी पहलुओं पर अध्ययन किया जाएगा. ये सलाहकार एजेंसी करीब 7 महीने में DPR तैयार करेगी. 2 जुलाई तक सलाहकार एजेंसी नियुक्त की जानी है.

ITO चौराहा प्रमुख ट्रैफिक हब

लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में सिर्फ फ्लाईओवर और अंडरपास ही नहीं, बल्कि पूरे कॉरिडोर और उसके आसपास के प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क और कनेक्टिविटी में सुधार किया जाएगा. आईटीओ और इसके आस पास के सभी चौराहों, मध्य- खंडों का विस्तृत 3D डिजाइन तैयार किया जाएगा. इसके शुरूआती सर्वे में रिंग रोड से विकास मार्ग की ओर फ्लाईओवर निर्माण की संभावना दर्शाई गई है.

यह भी पढ़े -  JEE Advanced 2026 छात्रों को बड़ी राहत, IIT काउंसलिंग में इन शर्तों के तहत मिलेगा मौका

आईटीओ चौराहा राजधानी दिल्ली का एक प्रमुख ट्रैफिक जंक्शन हैं, जहां रिंग रोड, विकास मार्ग और बहादुर शाह जफर मार्ग मिलते. यहां भारी ट्रैफिक और पैदल यात्रियों की भीड़ के चलते अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है. सरकारी कार्यालयों, आईसीएआई के साथ आईटीओ मेट्रो स्टेशन और बस स्टॉप इस इलाके को और ज्यादा व्यस्त बनाते हैं. इसके चलते विकास मार्ग और अक्षरधाम तक घंटों ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है. लोक निर्माण विभाग ने बताया है कि अब यहां फ्लाईओवर निर्माण कर ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाना है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.