सरकारी बसों में मुफ्त सफर के लिए अब आधार जरूरी, देखें दिल्ली सरकार की नई योजना

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार द्वारा महिलाओं के लिए पिंक पास का प्रावधान किया गया है. इसे आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा, ताकि केवल पात्र महिलाओं को ही बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ मिल पाए. दरअसल, सरकार इस फैसले से योजना में पारदर्शिता बढ़ाना चाहती है. इस कदम से फर्जीवाड़े पर भी लगाम लगेगी और महिलाओं को अधिक सुरक्षित तरीके से सीधे लाभ पहुंच पाएगा.

dtc driver job 2021

पारदर्शिता के लिए उठाया गया कदम

इस विषय में जानकारी देते हुए मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि दिल्ली की महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा की सुविधा पहले से दी जा रही थी. अब इसमें सुधार की दिशा में प्रयास किया जा रहा है. पिंक कार्ड को आधार कार्ड से जोड़कर केवल यह सुनिश्चित किया जाएगा कि केवल पात्र महिलाएं इस योजना का लाभ उठा पाए और कोई इसका दुरुपयोग नहीं कर पाए.

फर्जी पास पर लगेगी रोक

सरकार को ऐसी जानकारियां मिली थी कि कुछ मामलों में डुप्लीकेट पास जारी किए जा रहे हैं, जहां यह पात्र लोग 2-2 योजना का लाभ उठा रहे हैं. ऐसे में आधार और पिंक पास को लिंक करने से न केवल पहचान की वेरिफिकेशन हो पाएगी बल्कि यह भी पता लग पाएगा कि एक व्यक्ति को केवल एक ही पास मिल पाए. भविष्य में पात्र लोगों का डाटा इकट्ठा करने में भी यह योजना मददगार साबित होगी. इससे सरकार को यह पता लग पाएगा कि किस रूट पर सबसे ज्यादा महिलाएं सफर कर रही हैं और कहां सुविधाओं की जरूरत है.

यह भी पढ़े -  JEE Advanced 2026 छात्रों को बड़ी राहत, IIT काउंसलिंग में इन शर्तों के तहत मिलेगा मौका

यदि भविष्य में कोई सब्सिडी या अन्य योजना पिंक पास के जरिए लिंक की जाती है, तो उसका लाभ भी सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच सकेगा. भविष्य में मोबाइल एप, मेट्रो कार्ड या डिजिटल आईडी से भी पिंक कार्ड को जोड़ना आसान हो पाएगा जिससे एक साथ कई योजनाओं का लाभ उठाना संभव हो सकेगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts