दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए ‘आप’ ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, 20 नए चेहरों पर चला दांव; इनका कटा पत्ता

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को मद्देनज़र रखते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा अपने सभी 70 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है. इससे पहले कांग्रेस 21 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है, लेकिन BJP ने तक अपने ‘पत्ते’ छुपाए हुए हैं. उम्मीद है बीजेपी भी अपने उम्मीदवारों की सूची को जल्दी ही जारी कर दे.

AAP Aam Aadmi Party

आज जारी की गई चौथी लिस्ट

आज रविवार को आम आदमी पार्टी की तरफ से 38 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की गई, जिसमें नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल, कालकाजी सीट से सीएम आतिशी, ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज, ओखला से अमानतुल्लाह खान, मालवीय नगर से सोमनाथ भारती, राजेंद्र नगर से दुर्गेश पाठक, तिलक नगर सीट से जरनैल सिंह, बाबरपुर से गोपाल राय, बुराड़ी से संजीव झा, शकूरबस्ती से सत्येंद्र जैन, कस्तूरबा नगर सीट से रमेश पहलवान और उत्तम नगर सीट से पूजा बाल्यान शामिल हैं.

पार्टी ने उतारे 20 नए चेहरे

पार्टी ने अबकी बार चुनावी रण में 20 नए चेहरों को उतारा है. किराड़ी से ऋतुराज झा के बदले अनिल झा, सीलमपुर से अब्दुल रहमान के बदले जुबैर चौधरी, मटियाला से गुलाब सिंह यादव की जगह सोमेश शौकीन को और पटपड़गंज सीट से अवध ओझा को उम्मीदवार बनाया है.

पार्टी लड़ेगी पूरे आत्मविश्वास के साथ- केजरीवाल

उम्मीदवारों की घोषणा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”आज आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए. पार्टी पूरे आत्मविश्वास और पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही है. बीजेपी गायब है. उनके पास ना CM चेहरा है, ना टीम है, ना प्लानिंग है और ना दिल्ली के लिए कोई विज़न है. उनका केवल एक ही नारा है, केवल एक ही नीति है और केवल एक ही मिशन है. उनसे पूछो 5 साल क्या किया, तो वो जवाब देते हैं कि हमारी पार्टी के पास दिल्ली वालों के विकास के लिए विजन है, प्लान है और उसे लागू करने के लिए पढ़े लिखे लोगों की एक अच्छी टीम है. पिछले 10 सालों में किए कामों की लंबी लिस्ट है. दिल्ली वाले काम करने वालों को वोट देंगे, ना कि गाली देने वालों को.’

ये हैं 70 उम्मीदवार

  • बुराड़ी से संजीव झा
  • बादली से अजेश यादव
  • रिठाला से मोहिंदर गोयल
  • बवाना से जय भगवान
  • सुल्तानपुर माजरा से मुकेश कुमार अहलावत
  • नांगलोई जाट से रघुविंदर शौकीन
  • शालीमार बाग से वंदना कुमारी
  • शकूरबस्ती से सत्येन्द्र कुमार जैन
  • त्रिनगर से प्रीति तोमर
  • वजीरपुर से राजेश गुप्ता
  • मॉडल टाउन से अखिलेश पति त्रिपाठी
  • सदर बाजार से सोमदत्त
  • मटिया महल से शोएब इक़बाल
  • बल्लीमारान से इमरान हुसैन
  • करोल बाग से विशेष रवि
  • मोती नगर से शिवचरण गोयल
  • हरि नगर से राज कुमारी ढिल्लों
  • राजौरी गार्डन से धनवती चंदेला
  • तिलक नगर से जरनैल सिंह
  • विकासपुरी से महिंदर यादव
  • उत्तम नगर से पूजा बालियान
  • द्वारका से विनय मिश्रा
  • दिल्ली छावनी से वीरेंद्र सिंह कादियान
  • राजिंदर नगर से दुर्गेश पाठक
  • नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल
  • कस्तूरबा नगर से रमेश पहलवान
  • मालवीय नगर से सोमनाथ भारती
  • आरके पुरम से प्रमिला टोकस
  • महरौली से नरेश यादव
  • अंबेडकर नगर से अजय दत्त
  • संगम विहार से दिनेश मोहनिया
  • ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज
  • कालकाजी से आतिशी
  • कोंडली से कुलदीप कुमार
  • बाबरपुर से गोपाल राय
  • गोकलपुर से सुरेंद्र कुमार
  • तुगलकाबाद से सहीराम
  • ओखला से अमानतुल्लाह खान
  • सीलमपुर से जुबैर चौधरी
  • मटियाला से सोमेश शौकीन
  • नरेला से दिनेश भारद्वाज
  • तिमारपुर से सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू
  • आदर्श नगर से मुकेश गोयल
  • मुंडका से जसबीर कालरा
  • जनकपुरी से प्रवीण कुमार
  • बिजवासन से सुरेंद्र भारद्वाज
  • पालम से जोगिंदर सोलंकी
  • देवली से प्रेम चौहान
  • त्रिलोकपुरी से अंजना पारचा
  • पटपड़गंज से अवध ओझा
  • कृष्णा नगर से विकास बग्गा
  • शाहदरा से जितेंद्र शंटी
  • मुस्तफाबाद से आदिल अहमद खान
  • मंगोलपुरी से राकेश जाटव धर्मरक्षक
  • रोहिणी से प्रदीप मित्तल
  • चांदनी चौक से प्रदीप सिंह साहनी
  • पटेल नगर से प्रवेश रतन
  • मादीपुर से राखी बिडलान
  • जंगपुरा से मनीष सिसोदिया
  • देवली से प्रेम कुमार चौहान
  • गांधी नगर से नवीन चौधरी
  • छतरपुर से ब्रह्म सिंह तंवर
  • किराड़ी से अनिल झा
  • विश्वास नगर से दीपक सिंघला
  • रोहतास नगर से सरिता सिंह
  • लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी
  • बदरपुर से राम सिंह
  • सीमापुरी से वीर सिंह धींगान
  • घोंडा से गौरव शर्मा
  • करावल नगर से मनोज त्यागी
यह भी पढ़े -  दिल्ली की सड़कों पर सुगम होगी आवाजाही, 4 नए फ्लाईओवर से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts