नई दिल्ली | अगर आप भी घर बैठे कोई डिग्री या कोर्स करना चाहते हैं तो इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) आपको यह मौका देती है. जी हां इग्नू की तरफ से आपके घर बैठे विभिन्न प्रकार के डिग्री और कोर्सेज करने का मौका मिलता है. IGNOU के ऑनलाइन मोड में कई प्रकार के कोर्स उपलब्ध हैं. इनमें ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स ऑफर किए जाते हैं.
MBA, MCА, МА, ВСА, B.Com जैसे फेमस कोर्स भी ऑनलाइन माध्यम से किए जा सकते हैं. जो स्टूडेंट नौकरी के साथ- साथ पढ़ाई करना चाहते हैं उन्हें यूनिवर्सिटी की तरफ से एक अच्छा मौका दिया जाता है. यह छात्र अपनी नौकरी के साथ- साथ ऑनलाइन पढ़ाई भी कर सकते हैं.
IGNOU करना होगा रजिस्ट्रेशन
यूनिवर्सिटी की तरफ से अपने ऑनलाइन कोर्स के लिए जनवरी 2026 सेशन में एडमिशन प्रोसेस को शुरू कर दिया गया है. जो भी स्टूडेंट्स घर बैठे पढ़ाई करना चाहते हैं वे अब IGNOU के ऑनलाइन प्रोग्राम्स में अप्लाई कर सकते हैं. यूनिवर्सिटी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, ऑनलाइन कोर्स में एडमिशन के लिए छात्रों को Samarth पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा. उम्मीदवारों को पूर्ण रूप से ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई करना होगा. ऐसे में देश के किसी भी कोने से कोई भी स्टूडेंट आसानी से अप्लाई कर सकता है.
31 जनवरी 2026 तक कर पाएंगे अप्लाई
ऑनलाइन एडमिशन के लिए यह अनिवार्य है कि छात्रों के पास APAAR ID हो. बिना अपार आइडी के आवेदन पूरा नहीं होगा. जो छात्र पहले से IGNOU के स्टूडेंट्स नहीं हैं उन्हें पहले पोर्टल पर नया रजिस्ट्रेशन करना होगा. ऑनलाइन कोर्स में दाखिला लेने के लिए अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है. ऐसे में जो भी स्टूडेंट्स एडमिशन लेना चाहते हैं वह समय रहते अपना आवेदन पूरा कर दें.
फॉर्म फिल करते वक़्त छात्रों को अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे. सभी डाक्यूमेंट्स निर्धारित साइज और फॉर्मेट में ही अपलोड करने होंगे. अन्यथा, आपका आवेदन अस्वीकार हो सकता है.
