JEE Advanced परीक्षा के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, इस प्रकार करें डाउनलोड

नई दिल्ली, JEE Advanced Admit Card | IIT कानपुर की तरफ से JEE Advanced परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है. इसके लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर सुबह 10 बजे से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक लाइव है.

Exam Student School

18 मई को होगी परीक्षा

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर की सहायता से वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं. यहां से वह एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. JEE Advanced परीक्षा 18 मई रविवार को आयोजित होगी. पेपर 1 सुबह 9 बजे से 12 बजे तक व पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित होगा. सभी कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड में बताए गए एग्जाम सेंटर पर निर्धारित समय पर रिपोर्ट करना होगा.

इस प्रकार डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद, आपको JEE Advaced लॉगिन पेज पर आना होगा.
  • अब एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा तथा सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा.
  • यह करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं.
  • आप चाहे तों एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें.
यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.