कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! मोदी सरकार ने एक और भत्ते को दी मंजूरी, अब मिलेगा डबल Bonanza

नई दिल्ली । केन्द्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार की तरफ से लगातार खुशखबरी मिल रही है. कर्मचारियों को 28% महंगाई भत्ता (DA) मिलना शुरू हो गया है. इसके बाद अब 31% DA को भी मंजूरी प्रदान की गई है. DA में बढ़ोतरी के बाद अब कर्मचारियों के लिए एक और खुशखबरी है. अब मोदी सरकार ने एक और भत्ते को मंजूरी प्रदान की है. अब 28% के हिसाब से हाउस रेंट अलाउंस (HRA) भी बढ़ गया है.

Modi

कर्मचारियों को मिलने लगा बढ़ा हुआ HRA

बता दें कि महंगाई भत्ता के 25% से ज्यादा होने पर हाउस रेंट अलाउंस अपने आप रिवाइज हों गया है. DoPT के नोटिफिकेशन के मुताबिक, केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए HRA में बदलाव महंगाई भत्ते के आधार पर हुआ है. केन्द्र सरकार ने अब बढ़े हुए HRA में दूसरे केन्द्रीय कर्मचारियों को भी शामिल करना शुरू कर दिया है.

सभी कर्मचारियों को बढ़े हुए HRA का फायदा शहर की कैटेगरी के हिसाब से 27%,18%, और 9% मिलने लगा है. 28% DA बढ़ोतरी के आधार पर DA के साथ 1 जुलाई 2021 से लागू हो गई है. लेकिन अभी 31% DA के आधार पर HRA में इजाफा नहीं हुआ है.

कैसे कैलकुलेट होगा HRA

7th Pay Matrix के हिसाब से केंद्रीय कर्मचारियों की अधिकतम बेसिक सैलरी 56000 रुपए महीना है तो उसका HRA 27 % पर कैलकुलेट करना होगा, जो इस तरह से है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

HRA = 56000 रुपये x 27/100= 15120 रुपये महीना
पहले HRA = 56000 रुपये x 24/100= 13440 रुपये महीना
इजाफा = 15120-13440 = 1680 रुपये महीना

पहले कितना मिलता था HRA

7th Pay Commission जब लागू हुआ तब HRA को 30 %, 20 % और 10 % से घटाकर 24, 18 और 9 % कर दिया गया था. साथ ही इसकी 3 कैटेगरी बनाई थी X, Y और Z. उस दौरान DA को शून्य कर दिया गया था. उस वक्त ही DoPT के नोटिफिकेशन में इस बात का जिक्र था कि जब DA 25 % के स्तर को पार करेगा तो HRA अपने आप ही रिवाइज हो जाएगा.

शहर के हिसाब से मिलता है HRA

HRA की कैटेगरी X,Y और Z क्लास शहरों के हिसाब से तय की गई है. मतलब जो कर्मचारी X कैटेगरी में आते हैं उन्हें अब 5400 रुपए महीने से ज्यादा HRA मिलेगा. इसके बाद Y क्लास कर्मचारी को 3600 रुपए महीना और Z क्लास कर्मचारी को 1800 रुपए महीना मिलेगा. X क्लास में 50 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर आते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.