पेट्रोल- डीजल के बाद अब LPG गैस सिलेंडर हुआ महंगा, फटाफट चेक करें नई कीमतें

नई दिल्ली | चौतरफा महंगाई की मार झेल रहे आमजन को मंहगाई का एक और जोरदार झटका लगा है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से मंहगाई की मार झेल रहे आमजन को अब LPG गैस सिलेंडर के लिए भी अपनी जेब को और ज्यादा ढीली करना होगा. बता दें कि अभी तक अक्सर कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की खबरें सामने आ रही थी लेकिन आज घरेलू रसोई गैस सिलेंडर भी महंगा हो गया है.

LPG Cylinder

महंगा हुआ घरेलू रसोई गैस सिलेंडर

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है. नई कीमतें रात 12 बजे से लागू हो गई है. बता दें कि पिछले तीन महीने में दूसरी बार घरेलू रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी हुई है. इससे पहले 7 मार्च को LPG रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी. इस तरह 14.2 किलोग्राम भारवर्ग वाला सिलेंडर तीन महीने में 89 रुपए महंगा हो गया है.

इस बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की नई कीमत 942 रुपए हो गई है जबकि पहले 913 रुपए में मिलता था. इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में नई कीमत 912 रुपए से बढ़कर 941.50 रुपए हो गई है. वहीं, चेन्नई में अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 928.50 रुपए की बजाय 957.50 रुपए मिलेगा. जबकि कोलकाता में 939 रुपए से बढ़कर 968 रुपए हो गई है.

यह भी पढ़े -  दुनिया की सबसे छोटी पहाड़ी, बच्चे भी सेकंडों में कर लेते हैं फतह; देखें Video

इस वजह से बढ़ी कीमतें

सरकारी तेल कंपनियों का कहना है कि इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी उर्जा लागत और घरेलू बिक्री पर नुकसान के चलते कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ी है. वर्तमान में सरकारी तेल कंपनियों को प्रत्येक रसोई गैस सिलेंडर पर करीब 703 रुपए का नुक़सान पहुंच रहा था. अब कीमत में बढ़ोतरी के बावजूद भी सिर्फ आंशिक भरपाई ही होगी. वहीं, कीमत में बढ़ोतरी से आमजन के रसोई का बजट बिगड़ेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.