Agniveer Admit Card 2024: अग्निवीर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, 22 अप्रैल को होगी परीक्षा

नई दिल्ली, Agniveer Admit Card 2024 | भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के तहत अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई थी. भारतीय सेना में अग्निवीर, सिपाही फार्मा, सैनिक नर्सिंग सहायक और आरटी जेसीओ की भर्ती के लिए 22 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे. रोहतक, झज्जर, सोनीपत व पानीपत जिले के अभ्यर्थियों के लिए 13 फरवरी से पंजीकरण शुरू हुआ था. महिलाएं व पुरुष जिनकी आयु साढ़े 17 से 21 साल होनी चाहिए थी.

Agneepath scheme

14 अप्रैल से डाउनलोड कर सकते है एडमिट कार्ड

अब रोहतक स्थित सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल दीपक कटारिया ने अग्निवीर भर्ती के अंतर्गत सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों से सामान्य प्रवेश परीक्षा के दिशा- निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने को कहा है. उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड में सामान्य प्रवेश परीक्षा के बारे में दिशा-निर्देशों का पूरा ब्यौरा दिया गया है. उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवार 14 अप्रैल से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

22 अप्रैल को आयोजित होगी परीक्षा

उन्होंने अभ्यर्थियों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे जल्द- से- जल्द अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें. यदि इस बारे में किसी को कोई भी समस्या आ रही है, तो संबंधित अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय रोहतक में संपर्क कर सकता है. उन्होंने जानकारी दी कि अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण में 22 अप्रैल से ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी. दूसरे चरण में ऑनलाइन परीक्षा में मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.