मॉनसून की बेरुखी पर अनोखा टोटका! गधों को थाल भर-भरकर खिलाए गए गुलाब जामुन

नई दिल्ली | इंटरनेट पर मॉनसून के समय एक ऐसा युग चल रहा है, जहां आए दिन कुछ भी Video वायरल हो जाता है. कोई भी अनोखी घटना पढ़ने, सुनने या देखने को मिलती है. ऐसा ही कुछ आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिससे पढ़कर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे. बता दें कि पहले के जमाने में बड़े- बूजूर्ग बारिश न होने पर इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए तरह- तरह के उपाय किया करते थे, ठीक वैसा ही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मॉनसून की कमजोर रफ्तार और लगातार बनी गर्मी- उमस के बीच बारिश की उम्मीद में एक अनोखी परंपरा देखने को मिली.

Galab Jamun Viral

समय पर बारिश नहीं होने पर देश के अलग- अलग हिस्सों में लोग भगवान को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय और टोटके करते हैं. कहीं हवन कराया जाता है तो कहीं मेंढक- मेंढकी की शादी कराई जाती है. इसी कड़ी में भोपाल से सामने आया यह मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

लोग परेशान

शहर में इस साल उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं होने से लोग परेशान हैं. ऐसे में स्थानीय लोगों ने पुरानी लोक मान्यता के अनुसार गधों को थाल भर- भरकर गुलाब जामुन खिलाए. लोगों का विश्वास है कि ऐसा करने से बारिश के देवता भगवान इंद्र प्रसन्न होते हैं और अच्छी वर्षा होती है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, जब भी मॉनसून में देरी होती है या सूखे जैसे हालात बनते हैं, तब इस तरह की परंपरा निभाई जाती है. इसी मान्यता के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गधों को बुलाकर उन्हें विशेष तरीके से गुलाब जामुन खिलाए गए. लोगों का कहना है कि यह उनकी आस्था और वर्षों पुरानी लोक परंपरा का हिस्सा है.

यह भी पढ़े -  SAI Officer Jobs: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली भर्ती, लास्ट डेट नजदीक

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बड़ी संख्या में लोग इस अनोखे आयोजन को देखने के लिए जुटे नजर आ रहे हैं. वीडियो में कुछ गधे बीच में खड़े दिखाई दे रहे हैं जबकि आसपास मौजूद लोग उन्हें बड़े चाव से गुलाब जामुन खिला रहे हैं. कई लोग अपने मोबाइल फोन से इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो भी बनाते दिखाई दे रहे हैं. राहगीर भी इस अनोखे दृश्य को देखने के लिए रुक गए.

लोगों ने किए कमेंट्स

कार्यक्रम में शामिल लोगों का कहना है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि गधों को गुलाब जामुन खिलाने के बाद भोपाल में जल्द ही झमाझम बारिश होगी. हालांकि मौसम विभाग बारिश को मौसम प्रणाली, बादलों और हवा के दबाव से जोड़ता है, लेकिन स्थानीय लोगों का भरोसा अपनी पारंपरिक मान्यताओं पर कायम है.

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस आयोजन को लेकर तरह- तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा कि “भोपाल में गधों के अच्छे दिन आ गए, उन्हें मुफ्त में गुलाब जामुन खाने को मिल रहे हैं.” वहीं कुछ लोगों ने मौसम विभाग पर तंज कसते हुए कहा कि “अब असली फॉरकास्ट तो गधे ही कर रहे हैं.” कुछ यूजर्स ने इसे अंधविश्वास बताते हुए सवाल भी उठाए, जबकि कई लोगों ने इसे स्थानीय आस्था और परंपरा से जुड़ा मामला बताया.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.