नसरुल्ला से निकाह के बाद छलका अंजू का दर्द, कहा- भारत में कौन लेगा मेरी गारंटी

नई दिल्ली | भारत से पाकिस्तान अपने प्रेमी के पास पहुंची अंजू इन दिनों चर्चा में है. बता दें कि अंजू और उनके कथित दोस्त नसरुल्ला की दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए हुई थी. दोनों में प्यार का परिवार इस कदर चढ़ा की अंजू अपनी गृहस्थी छोड़कर अपने आशिक से मिलने सीधे पाकिस्तान जा पहुंची. जिस मामले में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. इसी बीच अंजू के एक इंटरव्यू टीवी से लोगों के बीच वायरल हो रहा है, जिसमें अंजू ने कहा है कि मुझे किसी लायक नहीं छोड़ा गया है. मैं भारत हूं अभी तो मुझे कौन स्वीकार करेगा. आइए विस्तार से जानें…

Anju Nasrullah Case

सवालों के अंजू ने दिए ये जवाब

अंजू ने पाकिस्तान में रहते हुए राजस्थान तक के रिपोर्टर से बातचीत करते हुए कई बातें शेयर की है. उन्होंने पाकिस्तान से इंडिया वापस आने के सवाल पर जवाब दिया कि मीडिया वालों ने मुझे कहीं का नहीं छोड़ा है. इंडिया में इस बात की गारंटी कौन लेगा कि वहां वापस आने के बाद मुझे मेरे बच्चे रिलेटिव स्वीकार करेंगे.

यह भी पढ़े -  ISRO की बड़ी कामयाबी, लगातार सफल मिशन से 'नॉटी बॉय' GSLV ने फिर जीता वैज्ञानिकों का भरोसा

आगे रिपोर्टर के सवाल पाकिस्तान में आप पर किसी तरह का दबाव है, क्या नसरुल्ला मैं आप को रोकने की कोशिश की या फिर वह किसी प्रकार की धमकी दे रहा हो. जिस पर जवाब देते हुए अंजू ने कहा कि मेरे ऊपर किसी प्रकार का कोई जवाब नहीं है और मैं आजाद हूं. सोशल मीडिया में मेरे बारे में बहुत सी ऐसी बातें कही गई है, मैं चाहूं तो ऐसे सवालों पर एक्शन ले सकती हूं और आने वाले समय में मैं सबको बता दूंगी कि मैं क्या- क्या कर सकती हूं.

अगले सवाल अपने बच्चे और पति को छोड़कर पाकिस्तान जाने पर कई तरह के सवाल के जवाब में अंजू ने कहा कि क्या पर्यटक पाकिस्तान नहीं जाते. मैं भी पाकिस्तान आ गई तो आफत क्यों मचा रखा है. पाकिस्तान आकर नसरुल्ला से मिलने और उसके साथ मेरा क्या रिश्ता है. यह मेरा निजी मामला है मुझे क्या करना है और क्या नहीं यह मैं डिसाइड करूंगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.