पाकिस्तान गई अंजू को भारत आने पर पति अपनाएगा या नहीं, इंटरव्यू में दिया ये जवाब

नई दिल्ली | पाकिस्तान जा चुकीं अंजू के अगले कदम पर सबकी निगाहें हैं. अब वह पाकिस्तान जाने के अपने फैसले पर पछता रही है और भारत आना चाहती है. हालाँकि, नसरुल्ला नहीं चाहता कि वह यहाँ आए. यहां अंजू के पति अरविंद मीडिया को अंजू से जुड़े सवालों के जवाब दे रहे हैं. एक इंटरव्यू में अरविंद से पूछा गया कि अगर वह भारत वापस आती हैं तो क्या वह उन्हें स्वीकार करेंगे, क्या अरविंद सब कुछ भूलकर अंजू को माफ कर देगा और उसे वापस ले लेगा, इस पर उन्होंने अपने बच्चों का जिक्र करते हुए जवाब दिया है.

Anju Case Rajsthan

पति अरविंद ने कही ये बातें

अरविंद ने बताया कि अंजू यहां से जाने से पहले सभी का पासपोर्ट बनवाने के लिए कह रही थी. इससे पहले उन्होंने अपना खुद का बनाया था. अरविंद ने कहा कि अंजू मुझसे हर बात शेयर करती थी लेकिन पाकिस्तान और नसरुल्लाह के बारे में कभी कुछ शेयर नहीं किया. अरविंद ने कहा कि नसरुल्लाह कह रहा है कि अंजू को भारत में खतरा है लेकिन उसे खतरा सिर्फ पाकिस्तान में है. भारत में कोई ख़तरा नहीं है. उन्हें बताना चाहिए कि उन्हें भारत में किससे खतरा है.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

अंजू के अपनाने पर लिया ये फैसला

अंजू के पति अरविंद से पूछा गया कि अगर अंजू वापस आएगी तो क्या वह उसे स्वीकार करेंगे. इस पर उन्होंने जवाब दिया कि मुझे उसे स्वीकार नहीं करना है. बच्चे कहेंगे तो ही कुछ होगा. मैंने सब कुछ बच्चों पर छोड़ दिया है. अरविंद ने यह भी बताया कि उन्होंने बच्चों को अब सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है.

क्या वे बच्चों को पढ़ने के लिए भेजेंगे. इस पर अरविंद ने बताया कि इन बच्चों ने तय कर लिया है कि उन्हें क्या करना है और वे खुद अंजू के साथ जाने से इनकार कर रहे हैं. मालूम हो कि नसरुल्लाह ने कहा था कि वह अंजू के बच्चों को पाकिस्तान ले आएगा. एक इंटरव्यू में नसरुल्लाह ने दावा किया था कि वह अंजू से बेहद प्यार करता है और टाइमपास नहीं कर रहा है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.