हरियाणा के इन दो जिलों के बीच नहीं चलेगा एनुअल फास्ट टैग पास, जानें कारण

नई दिल्ली | केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा आगामी 15 अगस्त 2025 से पूरे देश में एनुअल फास्ट टैग पास को जारी करने की तैयारी पूरी कर दी गई है. इसके बाद, सभी नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा. हरियाणा एनसीआर के 2 शहर ऐसे हैं, जिनके बीच इसका इस्तेमाल नहीं हो पाएगा.

TOLL

18 जून 2025 को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि देशभर में एनुअल फास्ट टैग की सुविधा 15 अगस्त 2025 से लागू हो जाएगी.

इन जिलों के बीच नहीं मिलेगा पास का लाभ

हरियाणा के फरीदाबाद और गुरुग्राम दो शहर ऐसे हैं, जो एनसीआर में भी आते हैं. राजधानी दिल्ली से भी ये बिल्कुल सटे हुए हैं. हर रोज काफी संख्या में लोग इन दोनों शहरों के बीच आवागमन करते हैं. MoRTH द्वारा जारी किए गए एनुअल फास्ट टैग को देशभर में हर जगह इस्तेमाल किया जा सकेगा. इन दोनों शहरों के बीच बनी रोड पर इसका इस्तेमाल नहीं हो पाएगा.

यह भी पढ़े -  Indian Airforce Sweeper Jobs: ऑफलाइन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट करें अप्लाई

इसलिए लागू नहीं होगा पास

इन दोनों शहरों को जोड़ने के लिए फोर लाइन सड़क बनी हुई है, जिसके माध्यम से यह दोनों ही शहर दिल्ली से जुड़ पाते हैं. यहां पर बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर एनुअल फास्ट टैग का इस्तेमाल नहीं हो पाएगा क्योंकि यह सड़क नेशनल हाईवे, एक्सप्रेसवे या NHAI के अंतर्गत नहीं आती. यह राज्य सरकार के अधीन आती है और इस पर जो टोल व्यवस्था होती है, वह राज्य सरकार द्वारा की जाती है. MoRTH द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि इसका नाम भले ही एनुअल फास्ट टैग पास रखा गया है, लेकिन जरूरी नहीं है कि पूरे साल भर इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts