केवल इन्हीं हाईवे और एक्सप्रेसवे पर लागू होगा एनुअल फास्टैग पास, यहां देखे जरूरी नियम

नई दिल्ली | पूरे देश में 15 अगस्त से एनुअल फास्टैग पास लागू किया जा चुका है. इस फास्टैग का फायदा यह होगा कि अगर आप 1 साल तक बिना एक्स्ट्रा टोल टैक्स का सफर करना चाहते हैं, तो आप ऐसा कर सकते हैं. हाईवे और एक्सप्रेसवे से सफर करने पर आपको टोल टैक्स का भुगतान करना पड़ता है. अगर आप 1 साल का पास परचेस कर लेते हैं, तो आप 1 साल तक फ्री में हाईवे और एक्सप्रेसवे से सफर कर सकते हैं. अधिकतर लोगों के मन में यह भी कंफ्यूजन बना हुआ है कि क्या यह पास सभी हाईवे और टोल टैक्स पर लागू होगा. आज हम आपको इसके बारे में भी जानकारी देने वाले हैं.

FasTag

अब नहीं रहेगा कंफ्यूजन

एनुअल फास्टैग पास को लेने के लिए एक साथ 3000 रूपये का भुगतान करना होगा, जो 1 साल के लिए है या फिर 200 ट्रिप के लिए ही मान्य होगा. इन दोनों में से जो भी चीज पहले पूरी होगी, उस पर यह पास लागू होने वाला है. वही एनुअल फास्टैग से जुड़े हुए कुछ नियम भी लागू किए गए हैं. जानकारी देते हुए बताया गया कि यह सभी एक्सप्रेस वे और हाईवे पर लागू नहीं होगा. फास्टैग एनुअल पास अब तक कई बड़े नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस वे के लिए मान्य है जैसे- नेशनल हाईवे 44, नेशनल हाईवे 19, नेशनल हाईवे 16, नेशनल हाईवे 48, नेशनल हाईवे 27,  नेशनल हाईवे 65 आदि पर पास आसानी से चलने वाला है.

यह भी पढ़े -  CBSE ने दूसरे चरण की बोर्ड परीक्षा के लिए जारी किया शेड्यूल, इस तारीख तक बिना लेट फीस करें आवेदन

सभी हाईवे पर लागू नहीं होगा पास

भले ही फास्टैग कई सारे नेशनल हाईवे पर चलेगा, परंतु यह सभी नेशनल हाईवे पर नहीं चलने वाला. इसका फायदा यह होगा कि आप देशभर में लंबी दूरी की यात्रा बिना किसी परेशानी के आसानी से कर पाएंगे. इससका यूज स्टेट हाईवे और उन एक्सप्रेसवे पर नहीं किया जा सकेगा, जो प्राइवेट डेवलपर्स या अलग- अलग राज्यों की एजेंसियों की ओर से चलाए जा रहे है, यानि आपको एनुअल पास का फायदा केवल सरकार की तरफ से चलाए जा रहे टोल टैक्स पर ही मिलने वाला है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.